
भोपाल। शहर की यंग सिंगर आकृति मेहरा ने मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जावेद अली के साथ ड्यूट सॉन्ग गाया। आकृति द्वारा गाया गीत इश्क हुआ रिलीज हो गया है। इस गाने को संगीतकार जोड़ी जावेद-मोहसिन ने कम्पोज किया है। गाने में अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस और सूरज जुमानी एक्टिंग की है। आकृति का यह गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद वैलेंटाइन वीक में ट्रेंड पर रहा। अब तक इस वीडियो को 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
यूट्यूब की बदौलत मिले कईं ऑफर्स
आकृति ने बताया कि जब मैंने यूट्यूब चैनल बनाया था, तब मैंने बिलकुल भी नहीं सोचा था कि मुझे प्लेबैक सिंगिंग के ऑफर्स भी मिलेंगे। आकृति ने कहा मुझे खुशी है कि एक ऐसा प्लेटफार्म भी है जहां आपके हुनर को लाखों लोग देख सकते हैं। मैंने 400 से अधिक स्टेज शो किए हैं। मैंने भारतीय टेलीविजन के मशहूर और प्रतिष्ठित 19वें आईटीए अवार्ड 2019 मे मध्य प्रदेश गान 'प्यारो मध्य प्रदेश' की प्रस्तुती देकर दर्शको का मन मोह लिया था। यह समारोह की पहली प्रस्तुती थी। गौरतलब है कि आईटीए अवॉर्ड इतिहास में पहली बार मुंबई से बाहर आयोजित किया गया।
पापा से मिला हमेशा मोटिवेशन
आकृति कहती हैं कि बहुत कम लोगों को पता है कि मैंने सिविल इंजीनियरिंग की हुई है और मेरे पापा आरके मेहरा भी सिविल इंजीनियर हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मैंने सिविल इंजीनियरिंग को चुना। बचपन में वो मुझे अपनी साइट्स पर ले जाया करते थे और वहीं देखकर लगता था कि क्यों न मैं भी पापा की ही फील्ड को ही चुन लूं। मैने भी इंजीनियरिंग किया लेकिन मेरा पैशन एक तरफ सिंगिंग भी था, मैंने 10वीं क्लास से पहली बार स्टेज शो शुरू कर दिया था। मैंने सिंगिंग को ही पहला प्रोफेशन बनाया। मेरे कॅरियर बिल्डिंग में मेरे पापा का हमेशा से अहम रोल रहा है। वे हमेशा मुझे कहते कि सक्सेस तभी मिलेगी जब अपने स्किल्स पर मेहनत करोगे और तरक्की भी तभी मिलती है। मेरे लिए पापा मोटिवेटर का काम करते हैं।
Published on:
13 Feb 2023 09:45 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
