26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पवित्र जल से रूद्राक्ष का अ​भिषेक, ​शिवरात्रि पर भोजपुर और भोपाल में होगा दो लाख रूद्राक्ष वितरण

- ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से भोजपुर में किया जाएगा वितरण भोपाल में भदभदा रोड िस्थत मंदिर में भी होगा वितरण

less than 1 minute read
Google source verification
rudraksh.jpg

पवित्र जल से रूद्राक्ष का अ​भिषेक, ​शिवरात्रि पर भोजपुर और भोपाल में होगा दो लाख रूद्राक्ष वितरण


भोपाल. इस समय सीहोर के पास कुबरेश्वर धाम में अभिमंत्रित रूद्राक्ष का वितरण चल रहा है और वहां लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ लग रही है। लोगों में रूद्राक्ष लेने के लिए होड़ मची हुई है। दूसरी ओर महाशिवरात्रि के मौके पर भोजपुर और भोपाल में भी रूद्राक्ष का वितरण किया जाएगा।
भोजपुर में ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से सवा लाख रूद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को तुरंत महादेव मंदिर इंद्रपुरी में वितरण के लिए लाए गए सवा लाख रूद्राक्षों का विधि विधान के साथ पूजन किया गया, इसी प्रकार 11 पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि इन रूद्राक्षों का वितरण महाशिवरात्रि पर भोजपुर में किया जाएगा। इसके साथ ही रूद्राक्ष से शिवलिंग बनाया जाएगा। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें साबूदाने की खीर, साबूदाना खिचड़ी, आलू चाट, फल, चाय वितरित की जाएगी और जिन श्रद्धालुओं का व्रत नहीं होगा उनके लिए शाही खिचड़ी, दाल चावल की व्यवस्था की जाएगी। रुद्राक्ष पूजन में रिंकू भटेजा , सचिन सेवारामानी ,राज कुमार शर्मा ,मनोज पांडे ,गुड्डू अग्रवाल ,सुधीर गुप्ता ,राम जीत गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।