
passengers will get Confirm tickets for holi (फोटो- Patrika.com)
MP News: होली के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भोपाल रेल मंडल ने विशेष तैयारी की है। मंडल प्रशासन ने भोपाल से रीवा, दानापुर समेत कई प्रमुख जिलों के लिए 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे का उद्देश्य अतिरिक्त यात्री ट्रैफिक को सुचारु रूप से क्लियर करना और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, स्पेशल ट्रेनें 28 फरवरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी और 5 मार्च तक वापसी फेरे लगाकर यात्रियों को उनके शहरों तक पहुंचाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन त्योहार की अवधि को ध्यान में रखकर तय किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर पहुंच सकें और होली का पर्व परिवार के साथ मना सकें।
यात्री इन होली स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के लिए किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील भी की है।
Updated on:
26 Feb 2026 01:44 am
Published on:
26 Feb 2026 01:44 am
