25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बनेगा एक और भव्य एयरपोर्ट, विमानन आयुक्त ने शुरु की हवाई-अड्डे की प्रक्रिया

Aviation Commissioner- राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि हवाई-अड्डा निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरु हो गई है। फिजि‍बिलिटी सर्वे किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Aviation Commissioner begins process for another grand airport in MP

Aviation Commissioner begins process for another grand airport in MP- demo pic

Aviation Commissioner- एमपी में एक और भव्य एयरपोर्ट बनेगा। प्रदेश के अनूपपुर से हवाई सेवा प्रारंभ की जानी है। इसके लिए हवाई-अड्डा निर्माण के लिए सर्वे शुरु हो गया है। अनूपपुर में एयरपोर्ट निर्माण की राज्य विधानसभा में जानकारी दी गई। सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में घोषणा की थी जिसपर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने प्रश्न किया। इसका जवाब देते हुए राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि अनूपपुर में हवाई-अड्डा निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके लिए फिजि‍बिलिटी सर्वे किया जा रहा है।

विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनूपपुर प्रवास के दौरान 16 अगस्त 2024 जिला मुख्यालय अनूपपुर में हवाई अड्डा (एयरपोर्ट) बनाए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने पूछा कि इस संबंध में अभी तक क्या कार्यवाही की गई है? यह जानकारी भी मांगी कि यहां हवाई सेवा कब तक प्रारंभ की जाएगी? विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि क्या जिला अनूपपुर को 28 जिलों में हवाई प‌ट्टी बनाए जाने के प्रस्ताव में सम्मिलित किया गया है?

विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अधिकृत राज्‍य मंत्री प्रतिमा बागरी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अनूपपुर कलेक्टर एवं विमानन आयुक्त को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखा गया है। विभाग द्वारा फिजि‍बिलिटी सर्वे की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। अनूपपुर तहसील के गांव कदमटोला कटनी गुमला चन्डिल मार्ग में जमीन का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया है।

मंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि अनूपपुर में हवाई अड्डा (एयरपोर्ट) निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार किया गया है। जिला अनूपपुर को 28 जिलों में हवाई पट्टी बनाए जाने के प्रस्ताव में सम्मिलित किया गया है।

विधानसभा लाइव

विधायक बिसाहूलाल सिंह - माननीय अध्‍यक्ष महोदय, मेरा प्रश्‍न क्रमांक 1219 है।

मंत्री प्रतिमा बागरी - अध्‍यक्ष महोदय, उत्‍तर पटल पर रखा है।

अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर -- बिसाहूलालजी, पूरक प्रश्‍न करें.

बिसाहूलाल सिंह - अध्‍यक्ष महोदय, मैं माननीय मंत्री से यह जानना चाहता हूं कि दिनांक 16.08.2024 को माननीय मुख्‍यमंत्री ने अनूपपुर में हवाई-अड्डा बनाने की घोषणा की थी। अभी तक उस संबंध में क्‍या कार्यवाही हुई, इसकी जानकारी मुझे दें।

मंत्री प्रतिमा बागरी -- माननीय अध्‍यक्ष महोदय, आपके माध्‍यम से मैं माननीय सदस्‍य को बताना चाहूंगी कि माननीय मुख्‍यमंत्री द्वारा वायु सेवा को मध्‍यप्रदेश में तीव्रता मिली है। जैसा कि माननीय सदस्‍य का प्रश्‍न है, विमानन संचालन आयुक्त द्वारा परीक्षण कर इसके लिए आवश्‍यक कार्यवाही की जा चुकी है। उसके लिए जगह का चिह्नांकन भी किया जा चुका है। जगह के चिह्नांकन के बाद अब फिजिबिलिटी सर्वे वहां पर प्रारंभ है और जैसे ही फिजिबिलिटी सर्वे हो जाएगा तो आगे की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बिसाहूलाल सिंह - इसको कब तक शुरू करवाएंगे ?

मंत्री प्रतिमा बागरी -- माननीय अध्‍यक्ष महोदय, जैसा कि मैंने बताया है कि फिजिबिलिटी सर्वे हो जाएगा, जिसमें एयर ट्रांसपोर्टेशन और उसकी कितनी कैपेसिटी वहां पर जनसंख्‍या के आधार पर है, जब वह सर्वे पूरा हो जाएगा तो उसके बाद यह प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्‍चात् हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसकी कोई समय-सीमा अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन सर्वे के बाद जल्‍द से जल्‍द इस कार्य को पूरा किया जाएगा।