
झालावाड़ पुलिस की कार का मंडाना में एक्सीडेंट दो पुलिस कर्मीं घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर स्थित लिंक रोड नंबर दो पर तुलसी टॉवर चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। दोनों कारें इतनी जोर से टकराईं कि एक कार कारीब पांच फीट तक पीछे से उछली और दूसरी कार के ऊपर चढ़ गई। हादसे में कार चला रहा युवक राजेश दीक्षित घायल है। नर्मदा अस्पताल उसका इलाज चल रहा है। राजेश वन विहार नेशनल पार्क में डेटा ऑपरेटर है। वह सुबह अपनी कार से होटल पलाश के लिए निकले थे।
सुबह वॉक कर रहे लोगों ने बताया कि घटना करीब 9 बजे की है। सेकेंड स्टाप की ओर से आ रही अमेज कार (एमपी 04 जेडएच 1104) करीब 100 की स्पीड से चल रही होगी। वहीं दूसरी तरफ बलेनो कार (एमपी 04 सीटी 2897) जिसकी गति करीब 50 से 60 रही होगी। चार इमली से लिंक रोड एक पर जाने के लिए तुलसी टॉवर चौराहे पर जैसे ही आगे बढ़ी। अमेज कार पहले बलेनों के लेफ्ट साइड पर जोर से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बलेनो कार चौराहे पर चढ़ गई। अमेज की अधिक गति होने के कारण बलेनो कार करीब 5 फीट पीछे से उछली और दूसरी कार पर चढ़ गई।
Published on:
10 Oct 2023 09:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
