4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे फ्लाइट कैंसिल, राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्री हो रहे परेशान, किया हंगामा

राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

less than 1 minute read
Google source verification
air_india_flight_cancellation.png

भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से पुणे को जाने वाले एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना यात्रियों को नहीं दी गई थी। सुबह जब यात्री राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे तब इसकी जानकारी मिली। एयर इंडिया की पुणे फ्लाइट रद्द किये जाने को लेकर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ही मनमानी को लेकर हंगामा किया।

राजा भोज एयरपोर्ट पर हंगामा

यात्रियों का कहना है कि पुणे जाने वाली एयरइंडिया की फ्लाइट सुबह 10:00 बजे दिल्ली से भोपाल आती है। यहां से पुणे के लिये रवाना होती है। एयरपोर्ट से मिली सूचना के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली भोपाल पुणे फ्लाइट कैंसिल की। करीब 70 से 80 यात्रियों को भोपाल से पुणे जाना था। एयर इंडिया की पुणे फ्लाइट कैंसिल होने के कारण राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्री हो रहे परेशान।

पहले भी हो चुकी है लापरवाही

यात्रियों का कहना है कि पहले भी कई बार पुणे, मुंबई और दिल्ली के रास्ते फ्लाइट कैंसिल किये गये। इसकी शिकायत भी यात्रियों ने की। यात्रियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट कैंसिल की तो इसकी सूचना पहले से मिलनी चाहिये या फिर विकल्प के रूप में अन्य हवाई यात्रा सुविधा मुहैया कराया जाना चाहिये।