4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 रुपए में मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, फाइव स्टार सुविधाओं से लैस है यह स्पॉट

यह स्थान है पर्यटन का केंद्र

3 min read
Google source verification
10 रुपए में मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, फाइव स्टार सुविधाओं से लैस है यह स्पॉट

10 रुपए में मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, फाइव स्टार सुविधाओं से लैस है यह स्पॉट

भोपाल. अगर आप मध्यप्रदेश में हैं, और आप कहीं आसपास ही घूमकर विदेश जैसा मजा लेना चाहते हैं, तो यह सुविधा अब आपको राजधानी भोपाल में मिलेगी, क्योंकि यहां पर हालही में तैयार हुआ वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन और यहां के पिकनिक स्पॉट आपको वह मजा देंगे, आश्चर्य की बात तो यह है कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का जो प्लेटफार्म टिकिट 50 रुपए था वह अब घटकर मात्र 10 रुपए का हो गया है। ऐसे मेंं आप महज 10 रुपए में टिकिट लेकर पूरा स्टेशन घूम सकते हैं, यहां आपको फाइव स्टॉर सुविधाओं का लुत्फ भी मिलेगा।

हेडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तरह है एमपी का यह स्टेशन
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को वल्र्ड क्लास बनाया गया है, यहां आनेवाले यात्रियों व उनके परिजनों को आकर्षक पार्किंग, मॉडर्न टॉयलेट, म्युजियम, गेमिंग जोन, क्वालिटी फूड आवाजाही करने के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर जैसी सुविधाएं मिलेगी, इससे आपको एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने में भी दिक्कत नहीं होगी। यहां आपको वह सभी सुविधाएं मिलेगी, जिससे आप अपना दिन यादगार बना सकें, यहां घूमने फिरने के साथ ही खाने पीने और सिनेमा देखने का मजा भी मिलेगा। रानी कमलापति से पहले इस रेलवे स्टेशन का नाम हबीबगंज था। जिसे जर्मनी की हेडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर तैयार किया गया है।


एयर पोर्ट जैसे सुविधाओं से लैस

राजधानी के इस रेलवे स्टेशन का पूरा लुक एयरपोर्ट की तरह होने से यहां आने वाले यात्रियों को भी स्टेशन से बाहर निकलने तक ऐसा महसूस होगा, जैसे वे विदेश में या किसी बड़े एयरपोर्ट पर हों, इसी के साथ यहां अपने परिजनों और यात्रियों के साथ आने वाले लोग भी महज 10 रुपए में ही इस रेलवे स्टेशन का आनंद ले सकेंगे। यहां आनेवाले यात्रियों के लिए मॉडर्न टॉयलेट, म्युजियम, गेमिंग जोन और क्वालिटी फूड आदि सुविधाएं भी है।

इलेक्ट्रिक वाहन के लिए है चार्जिंग पाइंट
इस रेलवे स्टेशन पर दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग की सुविधा भी है। वाहनों को पार्किंग के लिए भी बेहतरीन सुविधाएं हैं। रेलवे स्टेशन पूरी तरह से कवर्ड है। स्टेशन में प्रवेश करने से लेकर बाहर निकलने तक कहीं जगह जांच की जाएगी। इसी के साथ ट्रेनों से आने वाले यात्री अंडर ग्राउंड सब-वे से भी निकल सकेंगे।

मेट्रो से जुड़ेगा यह स्टेशन

इस वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ा जाएगा, यानी इस रेलवे स्टेशन पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से मेट्रो आएगी, इस कारण यहां आनेवाले यात्रियों को काफी कम किराए पर स्टेशन का मजा मिलेगा, चूंकि रेलवे स्टेशन को भोपाल मेट्रो से जोडऩे का काम 2018 में शुरू हुआ था, जिसे वैसे तो 2022 तक पूरा करना था, लेकिन अब यह काम 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

भोपाल में यह स्थान है पर्यटन के केंद्र
-बिड़ला मंदिर भोपाल
-भोपाल लेख
-बड़ा तालाब
-वन विहार
-भोजपुर
-कलिया सोत डेम
-कोलार डेम सहित शहर में कई स्थान घूमने और शॉपिंग करने लायक हैं। यहां मध्यप्रदेश के सभी शहरों व जिलों से आवाजाही करने की सुविधा बस और ट्रेनों के माध्यम से है।