26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में अगले 48 घंटों में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

MP Weather: चक्रवाती हवा और अरब सागर से आने वाली नमी ने प्रदेश में मौसम का हाल बदला है। बुधवार को आधे सूबे में लू-गर्मी तो शेष में बारिश हुई। छिंदवाड़ा, सिवनी में आधा इंच बारिश व ओलावृष्टि हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 10 Apr 2025, 10:26 AM IST

Alert of hailstorm along with heavy thunderstorm and rain in MP

Alert of hailstorm along with heavy thunderstorm and rain in MP

MP Weather: चक्रवाती हवा और अरब सागर से आने वाली नमी ने मध्यप्रदेश में मौसम का हाल बदला है। बुधवार को आधे सूबे में लू-गर्मी तो शेष में बारिश हुई। छिंदवाड़ा, सिवनी में आधा इंच बारिश व ओलावृष्टि(Hailstorm) हुई। राजधानी भोपाल में हल्के बादलों के बीच तापमान 41 डिग्री रहा। रतलाम, धार, गुना, सागर, टीकमगढ़ में लू के हालत रहे। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पांच सिस्टम एक्टिव हुए हैं। अगले दो दिन दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बारिश(Rain Alert) और तेज हवा के हालात बन सकते हैं।

ये भी पढें - बड़ी चेतावनी! दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर असर, पेट्रोल-डीजल से लेकर नौकरी, व्यापार तक को खतरा

2 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग(MP Weather) के अनुसार 10 अप्रैल को रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, जबलपुर और मंडला में लू का अलर्ट है। 11 अप्रैल से मौसम फिर बदलने का अनुमान है, प्रदेश में दो दिन बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान से पश्चिमी विदर्भ तक सक्रिय टर्फ तथा पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। 11 और 12 अप्रैल को राज्यभर में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश(Rain Alert) होने का अनुमान है।

अभी बना रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि(Hailstorm) की भी संभावना है।

तेज हवा बढ़ा रही मुश्किलें

बारिश के साथ तेज हवाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि केवल बारिश होती तो समस्या नहीं थी, लेकिन हवा से फसल लेट जा रही है। ऐसे में फसलें बुरी तरह प्रभावित होंगी। सब्जी फसलों को भी नुकसान पहुंचेगा।