1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह भेल के दशहरा मैदान में लेंगे नेताओं की क्लास

चार मई, चार घंटे, चार सूत्रीय एजेंडा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Krishna singh

•

Updated: 26 Apr 2018, 7:55 AM IST

amit shah

amit shah

भोपाल. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चार मई को भोपाल में रहेंगे। वे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के साथ ही भेल दशहरा मैदान पर करीब 6500 पदाधिकारियों की क्लास भी लेंगे। इसे विस्तृत कार्य समिति नाम दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों बैठकों से पहले वे राष्ट्रीय संगठन महामंत्र रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत और कुछ बड़े नेताओं के साथ अलग से मंत्रणा करेंगे। वे चार मई को करीब चार घंटे के दौरे के दौरान चार बातों पर फोकस करेंगे। इनमें संगठन-सत्ता समन्वय, एंटी इंकमबेंसी, निष्क्रिय पदाधिकारियों का रिव्यू और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड शामिल है।

विस्तृत प्रदेश कार्य समिति बैठक में युवा मोर्चा के 'चलो पंचायत अभियानÓ की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। विस्तृत प्रदेश कार्य समिति बैठक में कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित लगभग साढ़े छह पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

राकेश के अध्यक्ष बनते ही शाह का बना दौरा
प्रदेश कार्य समिति की बैठक में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की नियुक्ति का औपचारिक अनुमोदन किया जाएगा। इससे पहले शाह अगस्त में भोपाल आए थे। अब नंदकुमार चौहान की छुट्टी और राकेश सिंह के कमान संभालने के तत्काल बाद शाह का प्रदेश दौरा पार्टी में कई सियासी मायनों में देखा जा रहा है।

पदाधिकारियों से पुराने कार्यों पर पूछेंगे सवाल
शाह के इस दौरे के साथ ही भाजपा मध्यप्रदेश में इलेक्शन मोड में आ जाएगी। सूत्रों के मुताबिक शाह अपने साथ उन सभी कार्यों की रिपोर्ट लाने वाले हैं, जो उन्होंने पिछले साल अगस्त में प्रदेश संगठन को सौंपे थे। इनमें से कई काम संगठन या तो पूरे नहीं कर पाया है या फिर भारी लेटलतीफी हुई है। उधर, विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है।