
भोपाल। आम आदमी पर आम बजट (Budget 2023) पेश होने के दूसरे ही दिन महंगाई की मार पड़ी है। दरअसल अमूल (Amul) ने अपने पैकेट दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर (Amul milk price) की बढ़ोत्तरी कर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। ऐसे में अब अमूल की ओर से कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद बाकी कंपनियों के दूध के दाम बढ़ाने की संभावना भी तेज हो गई है।
शुक्रवार की सुबह अमूल ने जो नई लिस्ट जारी की है उसमें आधा लीटर की कीमत 27 रुपये और एक लीटर ताजा दूध की कीमत 54 रुपए कर दी है। 2 लीटर की कीमत 108 रुपए, 6 लीटर की कीमत 324 रुपये कर दी है। वहीं अमूल गोल्ड आधा लीटर 33 रुपए, अमूल गोल्ड एक लीटर 66 रुपए हो गई है। अमूल गाय के दूध की बात करें तो आधा लीटर 28 रुपए, एक लीटर 56 रुपए हो गया है।
भोपाल में दुकानदारों के अनुसार अमूल फूल क्रीम दूध का बिक्री दाम जो अब तक आधा लीटर 31 रुपए का था वह बढ़ कर 32 रुपए हो गया है। वहीं 1 लीटर का दूध जो अब तक 61 रुपए का था वह अब 64 रुपए हो गया है।
भाजपा पर कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं दूध की कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि पिछले 1 साल में अमूल ने 8 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए है। अच्छे दिन?
पहले भी बढ़े थे दाम
गौरतलब है कि गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड अमूल ब्रांड के नाम के साथ डेयरी के प्रोडक्ट बेचता है। साल 2022 में मदर डेयरी ने इससे पहले अगस्त में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। इससे पहले मार्च 2022 में कीमतों में इजाफा हुआ था, फिर 15 अक्टूबर को भी दूध के दाम बढ़ाए गए थे और अब आज यानी 3 फरवरी 2023 को एक बार फिर दूध की कीमतों ने आम आदमी को झटका दिया है।
Published on:
03 Feb 2023 11:04 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
