30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
अटल के साथ हुआ राजनीति के एक युग का अंत, जानिये क्या बोले MP के नेता
Play video

अटल के साथ हुआ राजनीति के एक युग का अंत, जानिये क्या बोले MP के नेता

अटल पर MP के नेताओं ने रखे विचार...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 17 Aug 2018, 11:15 AM IST

भोपाल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vaajpayee) का 93 साल की उम्र में गुरुवार शाम को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया।

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में शोक के चलते पार्टी ध्वज झुकाया गया। वहीं भाजपा के नेताओं सहित कई लोगों (आलोक संजर,विजेंद्र सिंह सिसोदिया,रमेश श्रीवास्तव व जयकृष्ण गौड़) से पत्रिका ने खास बात की, जिसमें उन्होंने अटल जी पर अपने विचार रखे।

दरअसल पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee’s funeral cremation)बीते 11 जून से एम्स में भर्ती थे, लेकिन बुधवार को उनकी हालत और भी गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके थे। उनकी मौत के बाद सात दिनों तक राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। वहीं, उनके सम्मान में सात दिनों तक तिरंगा आधा झुका रहेगा।
अटल जी का मध्यप्रदेश से खास नाता था, वे ग्वालियर में एक स्कूल टीचर के घर में पैदा हुए थे।

25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर के एक निम्न मध्यमवर्ग परिवार में जन्मे वाजपेयी की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा ग्वालियर के ही विक्टोरिया (अब महारानी लक्ष्मीबाई – MLB) कॉलेज और कानपुर के डीएवी कॉलेज में हुई थी।