
August 2022 Vrat List
भोपाल। अगस्त का महीना शुरु होने वाला है। इस साल अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने की शुरुआत सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन सोमवार से हो रही है। महीने का पहला दिन ही शिवभक्तों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन सावन का तीसरा सोमवार का व्रत किया जाएगा। वहीं 15 अगस्त को संपूर्ण भारत में आजादी दिवस मनाया जाता है। साल 1947 को इसी दिन भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। इसके लिए लाखों-लाखों देशभक्तों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी।
महीने की शुरुआत भी नागपंचमी से होगी और इसके साथ ही तीज, रक्षा बंधन, ओणम, मासिक शिवरात्रि, जन्माष्टमी के अलावा भी अगस्त में महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे। इसी महीने सावन माह का अंत श्रावणी पूर्णिमा के साथ होगा और भाद्रपद माह की शुरूआत होगी। अगस्त माह में दो एकादशी - श्रावण पुत्रदा एकादशी और अजा एकादशी भी है। इसी माह में महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला व्रत कजरी तीज भी है। कजरी तीज व्रत 14 अगस्त दिन रविवार को है। यहां देखें महीने के सारे त्यौहारों की पूरी लिस्ट..
अगस्त 2022 के व्रत त्योहार
2 अगस्त (मंगलवार)- नाग पंचमी
8 अगस्त (सोमवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी
9 अगस्त (मंगलवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
11 अगस्त (गुरुवार)- रक्षा बंधन
12 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण पूर्णिमा व्रत
14 अगस्त (रविवार)- कजरी तीज
15 अगस्त (सोमवार)- संकष्टी चतुर्थी
17 अगस्त (बुधवार)- सिंह संक्रांति
19 अगस्त (शुक्रवार)- जन्माष्टमी
23 अगस्त (मंगलवार)- अजा एकादशी
24 अगस्त (बुधवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
25 अगस्त (गुरुवार)- मासिक शिवरात्रि
27 अगस्त (शनिवार)- भाद्रपद अमावस्या
30 अगस्त (मंगलवार)- हरतालिका तीज
31 अगस्त (बुधवार)- गणेश चतुर्थी
Published on:
29 Jul 2022 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
