
खरीदारी के कई शुभ योग
भोपाल. शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र अब पास आ गया है. नवरात्र में बाजार भी रफ्तार पकड़ेगा। नवरात्र की शुरुआत 26 सितंबर से हस्त नक्षत्र, शुक्ल और कुमार योग में होगी। नवरात्र में मां का आगमन हाथी पर होगा इससे सुख समृद्धि और वैभव की वृद्धि होगी। नवरात्र में खरीदारी करना सुख समृद्धि कारक माना गया है। आमजन दीपोत्सव से पहले नवरात्र के पूरे नौ दिनों में विभिन्न योग संयोगों में वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, शुभ कार्य सहित अन्य खरीदारी कर सकेंगे। इस साल पांच दिवसीय दीपोत्सव से पहले जमकर खरीदारी होने का अनुमान है।
नवरात्र में खरीदारी करना चिरस्थाई व सुख समृद्धि कारक माना गया है- पं. जगदीश शर्मा के अनुसार नवरात्र में खरीदारी करना चिरस्थाई व सुख समृद्धि कारक माना गया है। 20 साल बाद सोमवार से नवरात्र शुरू होने से मां का आगमन हाथी पर होगा इससे सुख समृद्धि और वैभव की वृद्धि होगी।
नवरात्र के नौ दिनों में निम्नानुसार खरीदी शुभ -ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के मुताबिक नवरात्र के नौ दिनों में निम्नानुसार खरीदी शुभ साबित होगी-
26 सितंबर- हस्त नक्षत्र, कुमार योग-. स्वर्ण आभूषण, वस्त्र, वाहन
27 सितंबर-राजयोग, द्विपुष्कर योग. भूमि, भवन क्रय, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक सामान
28 सितंबर- स्वाति नक्षत्र बुधवार- वाहन व इलेक्ट्रॉनिक सामान
29 सितंबर- विष्कुंभ योग. वस्त्र, सजावटी सामान
30 सितंबर-सर्वार्थसिद्धि योग- आभूषण, वाहन व प्रॉपर्टी तथा वस्त्र क्रय
01 अक्टूबर- रवियोग, आयुष्मान योग- प्रॉपर्टी, भूमि भवन, स्वर्ण आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
02 अक्टूबर- सर्वार्थसिद्धि व सौभाग्य योग- इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र और आभूषण
03 अक्टूबर- दुर्गाष्टमी, महाष्टमी वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान
04 अक्टूबर- महानवमी, रवियोग- वस्त्र, आभूषण, वाहन
Published on:
21 Sept 2022 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
