24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीनचिट, नागपुर वाले पर मानहानि का केस

नागपुर की संस्था द्वारा लगाया गया अंधविश्वास बढ़ाने का आरोप पुलिस भी सही नहीं मान रही है, क्योंकि उन्होंने बागेश्वर धाम प्रमुख का पूरा वीडियो देखा, लेकिन उन्हें वीडियो में ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला.

2 min read
Google source verification
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीनचिट, नागपुर वाले पर मानहानि का केस

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीनचिट, नागपुर वाले पर मानहानि का केस

भोपाल. बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री को पुलिस की तरफ से क्लीनचिट मिल गई है, इससे साफ प्रतीत होता है कि नागपुर की संस्था द्वारा लगाया गया अंधविश्वास बढ़ाने का आरोप पुलिस भी सही नहीं मान रही है, क्योंकि उन्होंने बागेश्वर धाम प्रमुख का पूरा वीडियो देखा, लेकिन उन्हें वीडियो में ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला, जिसमें वे अंधविश्वास बढ़ा रहे हों। वहीं दूसरी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले श्याम मानव के खिलाफ भी मानहानि का केस दर्ज हो गया है।


जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नागपुर की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति की ओर से शिकायत के मामले में शास्त्री को नागपुर पुलिस ने क्लीनचीट दे दी है। पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि वीडियो में धार्मिक कार्यक्रम के अलावा कुछ नहीं था। नागपुर पुलिस ने जांच के बाद समिति को लिखित जवाब भेजा है।

कोर्ट तक पहुंचा विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने दर्ज कराया केस

आपको बतादें कि नागपुर की अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के श्याम मानव द्वारा बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अंधविश्वास बढ़ाने का केस दर्ज कराया था, इस मामले में जहां पुलिस ने पूरी जांच करने के बाद बागेश्वर धाम प्रमुख को क्लीन चिट दे दिया है, वहीं दूसरी और नागपुर की संस्था के श्याम मानव के खिलाफ जबलपुर मध्यप्रदेश में मानहानि का केस दर्ज हो गया है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी कृषि विभाग से रिटायर्ड भीष्मदेव शर्मा की ओर से दायर किए गए परिवाद में दलील दी गई है कि सस्ती और जल्द लोकप्रियता हासिल करने के लिए श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाए हैं। श्याम मानव पुणे महाराष्ट्र के निवासी हैं, उनके खिलाफ जबलपुर जिला अदालत में आपराधिक मानहानि का परिवाद दायर किया गया है।

यह भी पढ़ेः पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कही ऐसी बात, फूट-फूटकर रोने लगे पांडाल में बैठे लाखों श्रद्धालु, देखें वीडियो

इस ममाले में दायर किए गए परिवाद में कहा गया कि श्याम मानव द्वारा बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एक एजेंडा चलाया है। श्याम मानव के बयानों से धीरेंद्र शास्त्री की न केवल मानहानि हुई है बल्कि उनके लाखों अनुयायियों की आस्था को भी ठेस पहुंची है। परिवाद में भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए बताया गया कि श्याम मानव भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आए हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए उन्होंने श्याम मानव की संस्था पर भी सवाल उठाए थे। परिवाद में श्याम मानव पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।