भोपाल

आज शाम 5 बजे से लगेगा बागेश्वर धाम का दरबार, इसी प्रदेश से मिली थी बड़ी चुनौती

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जिस प्रदेश से बड़ी चुनौती मिली थी, उसी प्रदेश में आज उनका दिव्य दरबार लगने जा रहा है, वे शाम 5 बजे से दरबार में आनेवाले भक्तों की समस्या बताकर उनका निराकरण करने के उपाए बताएंगे.    

2 min read
Mar 18, 2023

भोपाल. बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जिस प्रदेश से बड़ी चुनौती मिली थी, उसी प्रदेश में आज उनका दिव्य दरबार लगने जा रहा है, वे शाम 5 बजे से दरबार में आनेवाले भक्तों की समस्या बताकर उनका निराकरण करने के उपाए बताएंगे, महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मीरा रोड में बाबा बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आज और कल दरबार लगने जा रहा है।

आपको बतादें कि कुछ समय पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की नागपुर महाराष्ट्र में कथा हुई थी, इस दौरान उनका दरबार भी लगा था, तब नागपुर महाराष्ट्र की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने का प्रकरण दर्ज कराते हुए चुनौती दी थी कि अगर वे उनके बताए काम करेंगे तो वे 30 लाख रुपए देंगे, इस समिति द्वारा लगाए गए आरोप और चुनौती के बाद बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में आ गए और लंबे समय तक आरोप-प्रत्यारोप और सवालों का दौर चलता रहा, हालांकि नागपुर पुलिस ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को क्लीन चिट भी दे दी थी, क्योंकि पुलिस द्वारा की गई जांच में कहीं ऐसा नहीं पाया गया, जहां अंधविश्वास को बढ़ावा देना या चमत्कार किया गया हो।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 18 और 19 मार्च को दो दिनों तक दिव्य दरबार लगेगा, जिसकी शुरुआत आज शाम 5 बजे से होगी, ये दरबार मुंबई के मीरा रोड क्षेत्र में लगेगा, जहां वे भक्तों की समस्याओं को बताकर उनके निराकरण का उपाय बताएंगे।

बागेश्वर धाम प्रमुख का दरबार लगने से पहले काफी विरोध भी हुआ, महाराष्ट्र कांग्रेस उनके विरोध में खड़ी हुई, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जमकर विरोध किया, उन्होंने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर 18-19 मार्च को होने जा रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने की मांग की। हालांकि पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराष्ट्र मुंबई पहुंच चुके हैं और आज शाम ५ बजे उनका दिव्य दरबार लगेगा।

Published on:
18 Mar 2023 04:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर