नए साल में बैंक खातें को बंद करने के पीछे का कारण साइबर ठग के निशाने पर हैं। किसी भी तरह की ठगी से बचने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। आरबीआई ने इन अकाउंट्स का दुरुपयोग रोकने, वित्तीय जोखिम रोकने के लिए ये फैसला लिया है। ग्राहक KYC करवाकर दोबारा इन अकाउंट्स को एक्टिव करवा सकते हैं। अगर आपके पास भी ऐसा कोई अकाउंट है तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और KYC की प्रक्रिया पूरी करें। KYC की प्रक्रिया कई बैंकों में ऑनलाइन भी उपलब्ध है।