24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पिलाकर युवक ने दिया इस वारदात को अंजाम

सरिया लूटने के लिए की थी हत्या, चार अन्य आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
murder

हत्या के पहले ट्रक ड्राइवर को पिलाई थी शराब, फिर रस्सी से घोंट दिया गला

भोपाल. बिलखिरिया पुलिस ने ट्रक चालक की हत्या कर सरिया लूटने वाले गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सरिए से लदे ट्रक में लूटपाट कर ड्रायवर की हत्या उसके तीन दोस्तों ने ही की थी। हत्या करने से पहले आरोपियों ने ड्रायवर माखन को शराब पिलाई थी। इसके बाद टायर की दुकान में ले जाकर हत्या कर दी थी।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद नसीम ने उसका रस्सी से गला घोंट दिया था। जय करण और महेश ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए थे। पुलिस का कहना कि माखन ने ट्रक में लदे कुछ सरिया बेचने का आरोपियों से सौदा किया था। सौदा तय होने के बाद आरोपियों की नीयत बदल गई और उन्होंने हत्या कर पूरा ट्रक ही गायब कर दिया था।

डीआइजी धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त को बिलखिरिया इलाके में ट्रक चालक माखन का पुलिस ने शव बरामद किया था। उसका ट्रक अयोध्या नगर इलाके में लावारिस हालत में मिला था। मामले में पुलिस ने फिजा कालोनी निवासी हार्ड वेयर व्यवसायी शानू शेख, गोल्डन वैली कालोनी निवासी रितेश भारके, कोलार रोड निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। शानू ने रीतेश और उसके जीजा विजय से लूटा गया लोहा तीन लाख रुपए में खरीदा था। तभी उनके हाथ असलम और साबिर काला हाथ लग गए।

पूछ ताछ में साबिर काला निवासी जहांगीराबाद ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद नसीम निवासी पीपल चौराहा, महेश राठौर निवासी रिसालदार कालोनी और जयकरण प्रजापति निवासी कल्याण नगर के साथ मिलकर सरिया लूटा और माखन की हत्या की थी। यह दुकान मोहम्मद नसीम की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछ ताछ में आरोपियों ने बताया कि शाकिर उर्फ काला ने योजना बनाकर वाहिद नूर के माध्यम से ट्रक में लदा सरिया शानू को बेच दिया था। पुलिस वाहिद नूर की तलाश में जुटी है।