भोपाल। इमोजीस हम सभी को पसंद हैं। इन्हें हम अक्सर सोशल मीडिया पर दोस्तों और करीबियों से अपनी फीलिंग्स को साझा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ यही नहीं, क्लोदिंग में भी इनका फैशन ट्रेंड लम्बे समय से चला आ रहा है। पर इन दिनों एक नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। वह यह कि घरों के डेकोरेटिव्स में भी अब इमोजीस लगातार छा रहे हैं। कुछ लोग जहां इमोजी स्टिकर्स से रूम की वॉल्स को सजा रहे हैं, वहीं कुछ लोग हैंगिंग बेल्स पर इमोजी प्रिंट को घर में प्रिफर कर रहे हैं। गिफ्ट शॉप के ओनर बताते हैं कि पहले दो या तीन मूड के ही इमोजी और इनकी थीम पर सामान मार्केट में अवेलेबल हुआ करते थे, लेकिन अब स्माइल, लाफिंग, एंग्री, सेड, पूप, गॉगल जैसे लगभग 50 मूड में इमोजी और इनसे जुड़े सामान मौजूद हैं।