
food of MP: मध्य प्रदेश को फूड हब के नाम से जाना जाता है। यहां के मिष्ठान और व्यंजन इतने प्रसिद्ध हैं कि दूर-दूर से लोग इनका स्वाद चखने के लिए मध्यप्रदेश में आते हैं। यहां के ऐतिहासिक इमारत, खूबसूरत झील, बेहतरीन पर्यटक स्थल या फिर खाने के लिए स्वादिष्ट पकवान लोगों का दिल जीत लेते हैं। मध्य प्रदेश में घूमने के साथ-साथ यहां के स्वादिष्ट फूड को भी जरूर टेस्ट करें। ऐसा खाने का स्वाद आपको कहीं और चखने के लिए नहीं मिलेगा। आज हम आपको मध्य प्रदेश के कुच्छ फेमस फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देश भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है
पोहा जलेबी
सबसे पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश का सबसे पसंदीदा नाश्ता पोहा जलेबी के बारे में। पोहा जलेबी मध्य प्रदेश का सबसे फेमस डिश है जिसके खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट और नमकीन होता है। इसके साथ जलेबी का मीठा स्वाद लोगों को काफी अच्छा लगता है।
दाल बाफला
मध्यप्रदेश के लोगों को सबसे ज्यादा दाल बाफला खाना पसंद है। सबसे ज्यादा पसंदीदा डिश में से एक है। पूरे देश में मध्यप्रदेश के दाल बाफला प्रसिद्ध हैं। आप भोपाल में हबीबगंज और इंदौर में सर्राफा बाजार में स्वादिष्ट दाल बाफला खा सकते हैं।
भुट्टे की कीस
मध्यप्रदेश का भुट्टे का कीस बेहद फेमस है। इसके खाने के लिए बाहर से लोग इंदौर आते हैं। स्वादिष्ट भोजन मसालों, नारियल और स्किम्ड से इसे बनाया जाता है। राई और हरी मिर्च का तड़का भी इसमें दिया जाता है। ये प्रसिद्ध स्ट्रीट फ़ूड में से एक है।
पालक पूड़ी
पालक पूड़ी सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल है। यह गेहूं के आटे और पालक के साथ तैयार किया जाता है, आलू की सब्जी या अचार के साथ परोसा जाता है। पालक पूड़ी सेहत के लिए अच्छी होती है, क्योंकि पालक में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं।
मावा बाटी
मावा बाटी एक ऐसी मिठाई जो मध्यप्रदेश में ज्यादा प्रसिद्ध है। एक बार आप इसे जरूर खा कर देखें। ये मावे से बनाई जाती है। इसमें ड्राई फ्रूट, इलाइची पाउडर डाला जाता है। पुराने भोपाल के स्ट्रीट फूड स्टॉल में टेस्टी मावा बाटी खाने के लिए मिल जाएगी।
रतलामी सेव
इंदौर के साथ मध्यप्रदेश के लोग सेव खाने के बेहद शौकीन होते हैं। इसमें सबसे ज्यादा उज्जैनी और रतलामी सेव खाना लोग पसंद करते हैं। मालवा क्षेत्र से गुजरने वाले लोग अक्सर इसकी खरीदारी करते हैं। रतलाम का हल्का पीला, तला हुआ और कुरकुरा ‘सेव’ पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है।
शाही शिकंजी
शाही शिकंजी मध्य प्रदेश का एक अनोखे प्रकार की शिकंजी है जो दूध, दही और सूखे मेवों का उपयोग करके तैयार किया जाता है। यह गुलाब, आम आदि जैसे विभिन्न स्वादों में भी बनाया जाता है।
चक्की की शाक
चक्की की शाक मध्य प्रदेश की एक अनूठी डिश है, जिसे उबले हुए गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है और इसे करी और दही के साथ परोसा जाता है। चक्की की शाक विशेष रूप से त्योहारों और अवसरों पर तैयार की जाती है और इसे साइड डिश के रूप में परोसा जाता है।
Published on:
19 Feb 2024 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
