26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह उठकर खाली पेट करें इन 5 चीजों का सेवन, बड़ी से बड़ी बीमारी रहेगी दूर

सुबह उठकर खाली पेट करें इन 5 चीजों का सेवन, बड़ी से बड़ी बीमारी रहेगी दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Oct 2018, 9:00 AM IST

health news

सुबह उठकर खाली पेट करें इन 5 चीजों का सेवन, बड़ी से बड़ी बीमारी रहेगी दूर

भोपालः अपने जीवने में हर इंसान की कई ख्वाहिशें होती हैं। इन्हीं में से एक ख्वाहिश यह भी होती है कि, वह सदा स्वस्थ जीवन व्यतीत करे। दुनिया का हर व्यक्ति चाहता है कि उसका स्वास्थ्य हमेशा बेहतर बना रहे उसको किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े, लेकिन आज के समय में बिगड़ती जीवनशैली और अनियमित खानपान के चलते लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से व्यक्ति आय दिन किसी ना किसी समस्या से ग्रस्त रहता है लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने शरीर की सही देखभाल कर सकें। वह जल्दी बाजी में अपने स्वास्थ्य की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते, इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए ऐसी पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए तो इंसान जीवनभर कई घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। आइये जाने उन खास चीजों के बारे में।

-अंकुरित मूंग

बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए अंकुरित मूंग का सेवन कीजिए। आप रात के समय 50 ग्राम मूंग पानी में भिगोकर रख दीजिए और अगले दिन उनको अंकुरित करके इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से रोक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर रोग मुक्त होता है। सुबह के समय खाली पेट अंकुरित मूंग को खाने से अधिक लाभ मिलता है।

-अंकुरित चने

अंकुरित चने का सेवन करने से भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता आसानी से बढ़ाई जा सकती है। अगर आपका शरीर कमजोर है तो यह आपका वजन बढ़ाने में भी सहायक होता है आप रात के समय चने को भिगोकर रख दीजिए और अगले दिन अंकुरित करके इसका सेवन करें।

-नीम के पत्ते

नीम को स्वास्थ्य के लिए बड़ा लाभकारी माना जाता है। हम नीम के पत्ते का इस्तेमाल करके बहुत सी बीमारियों को दूर रख सकते हैं नीम का पत्ता हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट नीम के पत्ते का सेवन करते हैं तो इससे पेट से संबंधित बहुत सी बीमारियां दूर रहती हैं इसके साथ ही आपका खून भी साफ होता है।

-तुलसी के पत्ते

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है और तुलसी के पौधे की पूजा भी की जाती है तुलसी पूजनीय होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है आप सुबह के समय रोजाना नियमित रूप से खाली पेट तुलसी की कुछ पत्तियों का सेवन करें इससे आपकी बहुत सी बीमारियों का अंत होगा।

-केला

केले के फायदे के बारे में सभी लोग भलीभांति परिचित होंगे और बहुत से लोग केले का सेवन नियमित रूप से करते हैं आप केले का सेवन सुबह के समय खाली पेट दूध के साथ कीजिए इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी और आपका वजन भी बढ़ेगा इसके साथ ही पेट से संबंधित बहुत सी समस्याओं में लाभ मिलता है दुबले पतले लोगों के लिए सुबह दूध के साथ केले का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है।