8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई उम्मीदों और खुशियों के साथ नया वर्ष 2020 का करें स्वागत, ये हैं सबसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट

New year नया वर्ष 2020 के जश्न celebrate की तैयारियां शुरु Bhopal में

3 min read
Google source verification
best_place_to_celebrate_new_year_2020.png

भोपाल नया साल 2020 के पार्टी जश्न की ख़ास जगहें (best place to celebrate New Year eve party Bhopal MP 2020) - 2019 विदा हो रहा... नई उम्मीदों और नई खुशियों के साथ new year नया वर्ष 2020 के जश्न celebrate की तैयारियां शुरु हो गई। न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिएसाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रह रहें लोग कम खर्च में राजधानी भोपाल के सबसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट best place पर घूम सकते हैं। न्यू ईयर 2020 में घूमने की प्लानिंग करने से पहले भोपाल Bhopal के टूरिस्ट प्लेस को जानना जरूरी है।

ध्यान रखें - अगर आप पार्टी का आयोजन कर रहे हैं तो कार्ड के अलावा नकदी रखना आपके लिए सही रहेगा, क्योंकि कुछ चीजों के लिए उसकी जरूरत होगी। सर्दी ड़ रही है इसलिए ऐसे ड्रेस का चुनाव करें, जिससे आप पार्टी का आनंद ले सकें। ऐसा न हो कि सर्दी की वजह से पार्टी का मजा किरकिरा हो जाए। दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान है तो अल्कोहल का सेवन बिल्कुल न करें।


अगर आप New Year Events party 2020 कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो न्यू ईयर पार्टी को अच्छे से सेलिब्रेट कर पाएंगे। - ये हैं भोपाल के सबसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट...

1. लेक व्यू lake view - भोजताल जिसको बड़े तालाब के नाम से जाना जाता है। यह भोपाल मध्य प्रदेश के पश्चिमी तरफ मौजूद है। भोपाल वासियों के लिए यह एकमात्र पीने के पानी का स्रोत है। यहां लोग नौका विहार के लिए और घूमने के लिए आते रहते हैं। यहां भोपाल का सबसे फेमस स्थान माना जाता है। यहां हर दिन सैकड़ों लोगों की भीड़ होती है।

2. वन विहार van vihar

वन विहार राजधानी भोपाल का एक राष्ट्रीय उद्यान है। यहां घना जंगल और खुले घूमते जंगली जानवरों का दृश्य देखने को मिलता है। यहां नेशनल पार्क और चिड़ियाघर एक साथ देख सकते हैं। जहां शेर,चीत, भालू, मोर, हिरण, बतख, मगरमच्छ जैसे अनेक जीव जंतु दिखायी देते हैं। वन विहार पाँच किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय उद्यान के एक तरफ पूरा पहाड़ और हराभरा मैदानी क्षेत्र है जो जंगलों तथा हरियाली से आच्छादित है। दूसरी ओर भोपाल का मशहूर तथा खूबसूरत बड़ा तालाब भी है।

3. केरवा डेम kerwa dam

राजधानी से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित केरवा डेम बारिश के दिनों में खूब मन भाता है। यहां लोगों दूर-दूर से मौसम का आनंद लेने आते है। बारिश के दिनों में यहां आस पास की हरियाली सबको अच्छी लगती है। शाम के समय में नौका विहार के लिए भी यह जगह खूबसूरत है।

4. गुफा मंदिर gupha mandir

गुफा मंदिर भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास है। यह भोपाल शहर के केंद्र से लगभग 5 किलो मीटर की दूरी पर लालघाटी नामक स्थान पर स्थित है। गुफा मंदिर में गुफा के अंदर भगवान का वास है जहां हमेशा पानी भरा रहता है। गुफा मंदिर और मंदिर आश्रम परिसर सात प्राकृतिक गुफाओं से घिरा हुआ है। इसी कारण इस मंदिर का नाम गुफा मंदिर पड़ा। यहां मन को शांति मिलती है।

5. सैर सपाटा sair sapata

मप्र पर्यटन विकास निगम द्वारा इसका निर्माण प्रेमपुरा घाट स्थित सेवानिया गौ़ड़ में कराया गया है। यहां शहरवासी और पर्यटक सैर-सपाटे के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। यहां का प्रमुख आकर्षण सस्पेंशन ब्रिज है, जो केबल सस्पेंशन तकनीकी से निर्मित है। यहां चिल्ड्रंस टॉय ट्रेन भी देखने को मिलेगा जो बच्चों को मनोरंजन के लिए सबसे अच्छा अनुभव कराता है। ये ट्रेन ब्रिटिशकालीन हेरीटेज की तर्ज पर बनी है इस ट्रेन में पांच खुले डिब्बे हैं जो पुराने समय की ट्रेन की याद ताजा कर देते हैं।