
bhagwan ki krapa
भोपाल। जीवन में कई बार ऐसी चीजें होती है जिन पर लोगों को विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। कई बार इंसान के साथ ऐसा करिश्मा हो जाता है कि वो सोचने पर मजबूर हो जाता है कि क्या सच में भगवान की उस पर कृपा बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर ये भी कहा जाता है कि जब किसी इंसान पर भगवान की कृपा हो जाती है तो उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। पूरी दुनिया में बहुत कम ही लोग हैं जिन पर भगवान की कृपा होती है। जिन लोगों पर भगवान की कृपा होती है, उन लोगों में कुछ विशेषताएं पाई जाती हैं, हालांकि उनको इस बात का पता नहीं होता है कि उन पर भगवान की कृपा बरस रही है। शहर के ज्योतिष पंडित जगदीश शर्मा जी बताते है कि जिन लोगों पर भगवान का आशीर्वाद होता है वे कुछ संकेतों के माध्यम से समझ सकते है कि उन पर भगवान की कृपा बनी हुई है। जानिए वे कौन से संकेत है जिनसे आप जान सकते है कि आप पर भगवान की कृपा है....
नींद में अजीब से सपने आना
अगर आपको रात में नींद के दौरान बार-बार अजीब और डरावने सपने आते हैं या फिर ऐसे सपने जो कुछ-कुछ फिल्म या घटनाओं की तरह लगते हैं तो जान लीजिए कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है। कई बार सपने सच साबित होते हैं या जब कोई सपना देखते हैं तो भले वो याद न रहे, लेकिन जब आंख खुलती है तो खुद को पसीने में तर पाते हैं, तो ऐसा होना विशेष दैवीय कृपा के कारण माना जाता है। ये भगवान का सीधा- सीधा संकेत होता है कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है।
घटनाओं को पहले से ही जान जाना
जीवन में कई बार ऐसा होता है कि आप कोई चीज चुनने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन कई बार आपके मन में झिझक होने लगती है। सब कुछ अच्छा होने के बाद भी कोई चीज होती है, जो आपको वो फैसला लेने से रोकती है। नतीजा ये होता है कि आप अपनी आंतरिक प्रेरणा से कोई ऐसा रास्ता चुनते हैं, जिसके बारे में आपको ज्यादा पता भी न हो और बाद में वही सही साबित होता है. इसका मतलब यही होता है कि आपके ऊपर अंर्तदृष्टी जागृत है और इसके साथ ही किसी दैवीय आशीर्वाद का होना भी माना जाता है।
एकदम से सोच का बदलना
अगर आपको पता है कि हालात आपके विपरीत हैं, इसके बाद भी आपके मन में ये एहसास है कि कुछ बहुत अच्छा होने वाला है। सब कुछ नेगेटिव होने पर भी आपकी सोच पॉजिटिव हो तो एक बार को आपको अपनी ये सोच पागलपन लग सकती है, लेकिन ये आप पर दैवीय कृपा का इशारा है। हां ये जरूर हो सकता है जैसे कभी मन घबराए और आपको लगे कि कुछ बुरा होने वाला है पर आप उसका उत्तर न ढूंढ पाए तो ऐसे में ये आशीर्वाद भी किसी शाप से कम नहीं लगता है।
Published on:
24 Apr 2018 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
