
दिलों को जोड़ता है मेला, ऐसे आयोजन बहुत जरूरी: कुलस्ते
भोपाल. केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते गुरुवार को भेल दशहरा मैदान में चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला पहुंचे और दीप प्रज्जवल कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस अवसर पर कुलस्ते ने कहा कि मेला लोगों के दिलों को जोडऩे का काम करता है ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं। छोटे-छोटे दुकानदारों को रोजगार देने के साथ ही लोगों का मनोरंजन भी कराता है। कोरोना काल के दौरान बीते दो वर्षों से बंद पड़े मेले के कारण कई लोगों का रोजगार छिना है। ऐसे में भोजपाल महोत्सव मेला समिति ने मेले के माध्यम से छोटे-छोटे दुकानदारों और झूला संचालकों को रोजगार देना का सराहनीय और नेक काम किया है। इसके लिए मेला समिति बधाई के पात्र है। मंत्री कुलस्ते ने मेला का भ्रमण भी किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने सेल्फी पाइंट, मेला के स्वागत द्वार, सांस्कृतिक मंच और राजा भोज की प्रतिमा को देखा और कहा कि मेले में अनेक आकर्षण हैं जो यहां आने वालों का ध्यान खींचेंगे। उन्होंने वहां दुकानदारों से भी चर्चा की।
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले मेंं पहुंचकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा मेला समिति का मनोबल बढ़ाया है। हम उनके आभारी हैं। मेला संयोजक विकास वीरानी ने कहा कि मंत्री कुलस्ते के आशीर्वचन से मेला समिति की पूरी टीम को और जुटकर काम करने की ऊर्जा मिली है। निश्चित तौर पर मेला समिति द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य के लिए वे बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर मेला समिति के हरीश कुमार राम, वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, महेंद्र नामदेव, चन्दन वर्मा, अखिलेश नागर, विनय सिंह, सुमित रघुवंशी, आफताब सिद्दिकी, केश कुमार शाह, मधु भवनानी आदि मौजूद रहे।
Published on:
11 Mar 2022 12:55 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
