Ghost Daughter-in-law : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भूतिया बहू की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बता दें की महिला अपने कमरे में आईने के सामने बैठ कर अजीब हरकते करती और जोर से चिल्लाने लगती। पत्नी की ऐसी हरकतें देख सभी परेशान हो गए। पति ने बताया कि 'उसकी पत्नी पर किसी शक्ति का वास है, जिससे वो सबको परेशान करती है।' अब ये भूतिया मामला फैमिली कोर्ट पहुंच गया, जहां पति ने पत्नी से तलाक की अर्जी दे दी है। कोर्ट में महिला के बयान ने हर किसी को सन्न कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला…