Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर शहर अनूठी शादी का गवाह बना। गाय लक्ष्मी और नंदी नारायण का विवाह(Unique Wedding) रीति-रिवाजों से किया गया। शादी में हर वह रस्म निभाई गईं, जो एक पारंपरिक भारतीय विवाह में होती हैं। यह विवाह देवास रोड स्थित पुलिस सामुदायिक केंद्र में संपन्न हुआ। विवाह समारोह 12 जनवरी से शुरू हुआ, जिसमें हवन, हल्दी, मेहंदी, मंडप स्थापना, माता पूजन और गणेश पूजन जैसे अनुष्ठान किए गए। मकर संक्रांति के दिन बारात ढोल-धमाकों और फूल मालाओं के साथ पहुंची।