23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दक्षिण पूर्वी हुआ हवा का रुख, जानिए दो दिन कैसा रहेगा मौसम

अक्टूबर के 18 दिन बीत चुके हैं पर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि देर रात से लेकर सुबह तक कुछ ठंडक जरूर रहती है पर दिनभर गर्मी ही बनी हुई है। दरअसल दक्षिण पूर्वी हवा के कारण तापमान बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अगले दो दिनों तक गर्म मौसम से राहत मिलने की उम्मीद कम नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
indore_weather.png

फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा

अक्टूबर के 18 दिन बीत चुके हैं पर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि देर रात से लेकर सुबह तक कुछ ठंडक जरूर रहती है पर दिनभर गर्मी ही बनी हुई है। दरअसल दक्षिण पूर्वी हवा के कारण तापमान बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अगले दो दिनों तक गर्म मौसम से राहत मिलने की उम्मीद कम नहीं है।

अलग-अलग जगहों पर दो अलग अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय- दरअसल अलग-अलग जगहों पर दो अलग अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इन प्रणालियों के प्रभाव से हवा बदल रही है। इससे दिन का तापमान बढ़ रहा है। बादल बने रहने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं है।

भोपाल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि प्रदेश में सर्वाधिक - बुधवार को राजधानी भोपाल प्रदेश में सबसे अधिक तपी। भोपाल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है।

दो मौसम प्रणालियों के अलावा एमपी और इससे सटे राजस्थान में प्रति चक्रवात भी सक्रिय - मौसम विज्ञानी बताते हैं कि दो मौसम प्रणालियों के अलावा एमपी और इससे सटे राजस्थान में प्रति चक्रवात भी सक्रिय है। इसके कारण हवा दक्षिण-पूर्वी हो गई है जिससे गर्मी बढ़ रही है। 21 अक्टूबर के बाद उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे तापमान में कुछ कमी हो सकती है।

बुधवार को प्रदेश के चार प्रमुख शहरों का तापमान
शहर- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान- डिग्री सेल्सियश-
भोपाल- अधिकतम तापमान - 34.9 डिग्री सेल्सियश, न्यूनतम - 20.1
इंदौर- 32.8, 19.6
ग्वालियर- 31.8, 18.7
जबलपुर- 31.5, 19.0

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर- एमपी में 30 प्रतिशत कम हो जाएगा स्कूल बस- वैन का किराया