इंदौर में औद्योगिक केन्द्र विकास निगम के डायमंड पार्क प्रोजेक्ट के लिए सरकार 254 एकड़ जमीन देगी जहां विशेष आर्थिक प्रक्षेत्र और घरेलु उत्पाद क्षेत्र का विकास किया जाएगा। एसईजेड कोर एरिया में औद्योगिक भूखंड और नॉन कोर एरिया में होटल, टाउनशिप, कांफ्रेस हाल, अस्पताल, स्कूल, ट्रेनिंक सेंटर तथा प्रशासनिक भवन बनाए जाएंगे। यहां बुनियादी सुविधाए रोड, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर नेटवर्क, प्लांटेशन, सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग का निर्माण निजी डेवलपर द्वारा किया जाएगा। घरेलु उत्पाद क्षेत्र में भी औद्योगिक भूखंडों के साथ ही सड़क, बिजली, पानी, पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।