20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय भवानी, जय शिवाजी, महिलाएं और युवतियां भी पगड़ी बांधकर हुई शौर्य वाहन रैली में शामिल

भोपाल. छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती रविवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर में पांच से अधिक संगठनों की ओर से शौर्य यात्राएं निकाली गईं। पुराने शहर में निकाली गई शौर्य वाहन रैली में महिलाएं और युवतियां भी पगड़ी बांधकर जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुईं। शहर के शिवाजी नगर चौराहे पर अनेक संगठन रैली लेकर पहुंचे और छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य को याद किया। इसी प्रकार भवानी चौक सोमवारा पर भी माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
जय भवानी, जय शिवाजी, महिलाएं और युवतियां भी पगड़ी बांधकर हुई शौर्य वाहन रैली में शामिल

जय भवानी, जय शिवाजी, महिलाएं और युवतियां भी पगड़ी बांधकर हुई शौर्य वाहन रैली में शामिल

महिलाओं, युवतियों ने किया शौर्य का प्रदर्शन
छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा कल्याण समिति की ओर से शौर्य वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में केसरिया पगड़ी बांधकर महिलाएं, युवतियां भी शामिल हुईं, जो जगह-जगह शौर्य का प्रदर्शन कर रही थीं। यह वाहन रैली धर्मकांटा स्थित विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय से प्रारंभ हुई। इसमें अनेक दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल थे। वाहन रैली कबाड़खाना, इब्राहिमगंज, हमीदिया रोड, घोड़ानिक्कास, जुमेराती, लोहा बाजार, चौक, लखेरापुरा होते हुए भवानी चौक सोमवारा पहुंची। समिति के दिनेश भोसले ने बताया कि रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, धर्म ध्वजा, बैंड, ढोल, तासे आदि शामिल थे। अनेक स्थानों पर स्वागत सत्कार किया गया।

हिन्दू राष्ट्र उद्घोष के साथ निकाली शौर्य वाहन रैली
शिवाजी जयंती के मौके पर वीर शिवाजी जागृति मंच की ओर से वाहन रैली निकाली गई। यह वाहन रैली सुभाष चौक सर्राफा बाजार से प्रारंभ हुई। इसमें अनेक वाहन शामिल थे और श्रद्धालु हिन्दू राष्ट्र के जयघोष करते हुए चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होते हुए यह वाहन रैली लिंक रोड नंबर एक शिवाजी महाराज के प्रतिमा के समक्ष पहुंची, यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सुरेंद्रनाथ सिंह, सुधीर माने, शरण खटीक, दिलीप गुप्ता, मनोज साहू सहित अनेक लोग मौजूद थे।

महाराष्ट्रीयण कुणबी पाटिल समाज ने किया रैलियों को पुरस्कृत
महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज सेवा समिति की ओर से शिवाजी जयंती पर शिवाजी नगर चौराहा रेडक्राॅस अस्पताल के पास मंच लगाकर विभिन्न रैलियों का सम्मान किया गया। यहां अनेक संगठन रैलियां लेकर पहुंचे थे। इस मौके पर समाज के सदस्यों ने भी माल्यार्पण किया। इस दौरान अनेक वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रकाश आधार पाटिल, पीसी शर्मा , संजीव सक्सेना , डॉक्टर अभिजीत देशमुख, समाजसेवी कृष्णा घाडगे, विश्वास पाटिल, संदीप पाटिल सहित अनेक लोग मौजूद थे।