scriptबैरागढ़ में युवक को पुरानी रंजिश में गोली मारी | bhopal police | Patrika News
भोपाल

बैरागढ़ में युवक को पुरानी रंजिश में गोली मारी

मछली बाजार में हुई वारदात। घायल युवक को अस्‍पताल में कराया भर्ती। पुलिस जांच में जुटी
 
राजधानी के बैरागढ़ इलाके में 20 साल के एक युवक को गोली मारने वाले का मामला सामने आया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।

भोपालMay 18, 2022 / 09:46 pm

हर्ष पचौरी

surat : खान बेकरी के निकट मध्यरात्रि दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

surat : खान बेकरी के निकट मध्यरात्रि दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

घटना की जानकारी लगने के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

बैरागढ़ थाना प्रभारी डीपी सिंह के मुताबिक बैरागढ के वन ट्री हिल्स क्षेत्र में सर्वेंट क्वार्टर में 20 साल के लक्की नाम के युवक को मछली मार्केट में उस समय गोली मार दी, जब वह घर जा रहा था। लक्की निजी काम करता है। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि दो माह पहले लक्की के दोस्त दीपक और मनीष का एक से गंभीर विवाद हुआ था। इसमें लक्की के दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके बाद अब यह मामला सामने आया है। यह मामला शुरूआती रूप में संदिग्ध लग रहा है। लक्की जिस पर आरोप लगाया है, घटना के समय की उसकी लोकेशन निकाली जा रही है। लक्की ने अविनाश नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उसकी बुधवार को शादी है।
मामला पुलिस को लग रहा है संदिग्ध

टीआइ डीपी सिंह ने बताया कि शुरूआत में चिकित्सक की सलाह ली गई है। घाव देखकर चिकित्सक का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह गोली पूर्व के मामले को लेकर राजीनामा करने को लेकर मारी गई है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी तथ्‍य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में घायल और आरोपित पक्ष की मोबाइल लोकेशन निकाली जा रही है।

Home / Bhopal / बैरागढ़ में युवक को पुरानी रंजिश में गोली मारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो