भोपाल में दिया था बयान
दरअसल, शुक्रवार को एक समारोह में शामिल होने भोपाल पहुंचने से पहले ऑनलाइन चैनल को दिए साक्षात्कार का अग्निहोत्री का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे कह रहे हैं कि 'मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं 'भोपाली' नहीं हूं, क्योंकि भोपाली का एक अलग कोनोटेशन है। मतलब मैं आपको अकेले में समझाऊंगा, किसी भोपाली से पूछ लेना। किसी को बोलें... ये भोपाली है, इसका मतलब जनरली (सामान्य तौर पर) यह होता है कि वह समलैंगिक है। हां, नवाबी शौक वाला व्यक्ति...' अग्निहोत्री की इस टिप्पणी का कई लोगों ने विरोध किया है। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले रोहित भी मूलत: भोपाल से हैं।