2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP: पुलिस की पहली लेडी फोटोग्राफर, लाशों की फोटो खींचना है शौक

एक वक्त था जब पुलिस विभाग में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या ऊंगली पर गिनी जा सकती थी। लेकिन अब महिलाएं निडर होकर पुलिस विभाग की हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी निभा रहीं हैं।

2 min read
Google source verification

image

Juhi Mishra

Mar 28, 2016

seema

seema

भोपाल। एक वक्त था जब पुलिस विभाग में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या ऊंगली पर गिनी जा सकती थी। लेकिन अब महिलाएं निडर होकर पुलिस विभाग की हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। ऐसी ही एक जिम्मेदार महिला पुलिस हैं सीमा कुलश्रेष्ठ। सीमा वे हैं जो रातों को सड़कों पर निकलती हैं और लाशों के फोटो खींचतीं हैं। कभी पोस्टमार्टम रूम में तो कभी आधी रात जंगलों में शवों की शिनाख्त के लिए उनके डिफरेंट एंगल फोटो खींचते देखा जा सकता है। प्रदेश पुलिस की पहली महिला पुलिस फोटोग्राफर बनकर सीमा ने हर उस मिथक को तोड़ दिया है जिसके कारण पुलिस विभाग में महिलाओं की क्षमता को अब तक कम आंका जा रहा था।


पिता ने छोड़ा साथ और बदला रास्ता
सीमा कहतीं हैं कि पिता के अचानक देहांत के बाद मेरी जिंदगी में बदलाव आया। इसके पहले में अपने कॉलेज में बॉस्केटबॉल खेलना और पेंटिंग करना पसंद करती थी। फोटोग्राफी के शौक को पूरा करने अक्सर पहाडिय़ों पर जाती लेकिन पिता का साया सर से उठने के बाद यह सारे शौक खत्म से हो गए। एक दिन अखबार में सब इंस्पेक्टर पुलिस फोटोग्राफर पद के लिए विज्ञापन निकला। रिर्टन टेस्ट और प्रैक्टिकल क्वालिफाई करने के बाद बारी इंटरव्यू की थी। जहां अधिकारियों ने मुझे काफी डराया। मुझसे कहा गया कि ये महिलाओं का काम नहीं, रात-बेरात लाशों की फोटो खींचनी होगी। लेकिन मैं डरी नहीं और उनकी हर चुनौती को स्वीकार कर इंटरव्यू पास कर लिया।


पहला अनुभव रहा खास
दिसंबर 1984 की गैस त्रासदी मेरे लिए बड़ा गंभीर अनुभव लेकर आयी। मुझे वहां भेजा गया जहां हर तरफ केवल लाशें थीं और मुझे हर एक लाश का फोटो खींचना था। तब मेरी उम्र केवल 19 साल थी। पहले तो डर लगा लेकिन फिर मैंने खुद को सम्हाला और काम पूरा किया।


भाई और पति ने दिया साथ
सीमा वर्तमान में इंस्पेक्टर सीआईडी फोटो सेक्शन में पोस्टेड हैं। 2013 में सीमा को ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में नेशनल लेवल के क्राइम फोटोग्राफी कॉम्पटीशन में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। सीमा कहतीं हैं शादी से पहले मां और भाई और फिर पति और बच्चों ने मेरा खूब साथ दिया। उन्ही की हिम्मत पर आज मैं आगे बढ़ पायी हूं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader