
Global Investors Summit
Global Investors Summit : सोमवार को मानव संग्रहालय में इन्वेस्टर्स समिट का कार्यक्रम होना है जिसके लिए रोड डायवर्जन(Route Diversion) किया जाएगा। सुबह 8 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और प्रधानमंत्री के दिल्ली रवाना होने तक लागू रहेगा। वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होने आ रहे उद्योगपतियों के लिए विशेष मार्ग की व्यवस्था रहेगी। हालांकि 25 फरवरी को अमित शाह भी कार्यक्रम के समापन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुचेंगे, जिसको लेकर भी रूट डायवर्जन किया जाएगा।
कुल 1149वाहनों के जरिए मेहमान समिट स्थल तक पहुंचेंगे। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल हैं। पार्किंग में सुबह 6.30 बजे तक मेहमान पहुंचेंगे, जबकि 7.30 बजे तक मानव संग्रहालय में एंट्री लेना होगी। प्लान के अनुसार, वाहनों के एंट्री की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। वाहनों की पार्किंग जारी किए गए पास के मुताबिक की गई है। अतिथियों के वाहन पार्किंग में रोक दिए जाएंगे और वहां से आयोजन स्थल तक जाने के लिए ई-बस और कार की व्यवस्था की गई है। 3 प्रकार की ई-बस के अलावा 973 कार भी इसमें शामिल हैं।
गवर्नमेंट ऑफिशियल्स: स्मार्ट सिटी पार्किंग और वीआईपी पार्किंग नंबर 2 में व्यवस्था होगी। अधिकारी अपने वाहन से आयोजन स्थल तक जा सकेंगे।
गेस्ट ऑफ ऑनर (फाइव स्टार कैटेगरी): वीआईपी पार्किंग नंबर वन। यहां से एमपीआईडीसी द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
गेस्ट ऑफ ऑनर (अन्य): 23वीं बटालियन ग्राउंड। अपने वाहन से जा सकेंगे।
स्पेशल इनवाइटी: रीजनल कॉलेज, डेमोंस्ट्रेशन स्कूल और पुलिस रेडियो ग्राउंड (स्मार्ट सिटी पार्क के पास) यहां से ई-बस और ट्रैवलर आयोजन स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
मीडिया: पुलिस रेडियो ग्राउंड (स्मार्ट सिटी पार्क के पास) और मैरिज गार्डन (पुलिस रेडियो ग्राउंड के पास)। यहां से ई-बस और ट्रैवलर आयोजन स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
फॉरेन डेलीगेट: सैर सपाटा में पार्किंग, फिर यहां से एमपीआईडीसी द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
दशहरा मैदान की पार्किंग में परिवर्तन कर टीटीनगर मल्टी लेवल कार पार्किंग एवं राम मंदिर अटल पथ पर डेलीगेट्स के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां से ट्रैवलर एवं अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों द्वारा डेलिगेट्स को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तक ले जाया जाएगा। डेलीगेट्स जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित हैं, उन्हें सुबह 8.30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए मुख्य सभागार में गेस्ट ऑफ ऑनर (फाइव स्टार कैटेगरी) मुख्य हाल के द्वार क्रमांक-1 से प्रवेश करेंगे एवं अन्य गेस्ट ऑफ ऑनर, फॉरेन डेलीगेट, गोवेर्मेंट ऑफिशल्स एवं ऑर्गेनाइजर को द्वार क्रमांक 2 से प्रवेश दिया जाएगा।
स्पेशल ईवीटीस, मीडिया एवं एनआरआई(डायस्पोरा) के प्रवेश की व्यवस्था द्वार क्रमांक 3 एवं 4 से की गई है। डेलिगेट्स (सुबह 7:30 बजे ) के प्रवेश की व्यवस्था द्वार क्रमांक 5 एवं 6 से की गई है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
24 Feb 2025, 8:29 AM IST
Published on:
24 Feb 2025, 8:29 AM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




