ऐश्वर्या बताती हैं कि इस सीरियल का मेन किरदार बंगाली लड़की का है, पर मुझे बंगाली नहीं आती। लेकिन मेरी मां (शुभ्रा खरे) बहुत अच्छी बंगाली बोलती हैं। जब भी स्क्रिप्ट में कोई शब्द समझ नहीं आता, तो मैं तुरंत मां को फोन लगाती हूं। इसलिए सीरियल के लीड किरदार के लिए मां ही मेरी ग्रूमिंग कर रही हैं।