
फ्लाईओवर। पत्रिका फाइल फोटो
Rajasthan Budget 2026 News
उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी आज Rajasthan Budget पेश करेंगी। बजट में अलवर जिले को कई सौगातें मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले बजट में जो घोषणाएं हुई थी, लेकिन ज्यादातर धरातल पर नहीं आ पाई। बजट में इस बार नए जिलों और पंचायतों पर सरकार का फोकस रहेगा। निकाय और पंचायत चुनाव भी है। ऐसे में सरकार विकास कार्यों पर ज्यादा पैसा देगी।
अलवर जिले की बात की जाए तो पर्यटन को पंख लगाने के लिए धार्मिक कॉरिडोर को मंजूरी मिल सकती है। शहर के बाजारों को जाम से मुक्ति के लिए मैकेनिकल पार्किंग का प्रस्ताव पास हो सकता है। इसके लिए 11 करोड़ रुपए मंजूर होने की संभावना है। साथ ही प्याज के लिए प्रोसेसिंग यूनिट और यूआइटी के कन्वेंशन सेंटर को आखिरी मंजूरी मिलने के आसार है।
1. 11 करोड़ की लागत से बाजार में मैकेनिकल पार्किंग
2. प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना
3. रामगढ़ में ग्राम सचिवालय की स्थापना
4. निकाय चुनाव को देखते हुए वार्डों में विशेष कार्यों व सड़क आदि के लिए अलग से राशि
5. कटीघाटी में वाईशेप के फ्लाईओवर निर्माण
6. सरिस्का में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए अनुदान
7. खैरथल-तिजारा व कोटपूतली बहरोड़ जिलों में विभागों के भवन निर्माण को मंजूरी
8. सरकारी विद्यालय व महाविद्यालयों की घोषणा
9. अलवर से राजगढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा
10. नगर निगम को ई-बसों के संचालन के लिए बजट
11. सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना
12. नए बालक और बालिका गृह निर्माण को मंजूरी
13. गर्मियों में पानी की व्यवस्था को लेकर घोषगा
1. हनुमान सर्किल पर नया बस स्टैंड बनना था, लेकिन जमीन का मामला ही नहीं सुलझ पाया। सरकार के पास जमीन मंजूरी की का प्रस्ताव विचाराधीन है।
2. अलवर-बहरोड़ मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए करीब 450 करोड़ की डीपीआर ही बनी है। प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से अभी मंजूर नहीं हो पाया। 70 किमी में होने वाला यह कार्य अटका हुआ है।
3. भूगोर तिराहे से हनुमान सर्किल तक वाहनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए इस मार्ग का चौड़ीकरण होना था, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
4. राजगढ़ के प्राचीन भूरा सिद्ध मंदिर का कायाकल्प अब तक शुरू नहीं हो पाया है। यहां करीब 2 करोड़ रुपए खर्च होने थे।
Updated on:
11 Feb 2026 10:33 am
Published on:
11 Feb 2026 08:57 am
