भोपाल जिले के मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने लोगों के सतर्कता बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि, बारिश के दौरान जहां भी पानी भर जाता है, उसे सतर्कता पूर्वक साफ रखा जाना चाहिए। खासतौर पर ऐसे मौके पर खुले में बर्तन या ऐसी चीज़ जिसमें पानी इकट्ठा हो सकता हो, ऐसे बर्तन खुले में ना रखें। लगातार पानी गिरने से पुराना पानी निकल जाता है, लेकिन बारिश होकर रुक जाने पर उसका पानी इकट्ठा हो जाता है, जिसके कारण मच्छर पनपने लगते है। अगर आप इन संदिग्ध जगहों पर पानी इक्ट्ठा ना होने दें तो, मच्छरों की बढ़ती समस्या की रोकथाम हो सकती है। साथ ही गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।