5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP: शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश के सभी अहाते, बार शॉप होंगे बंद

नई आबकारी नीति में अहाते बंद करने और बार शॉप बंद करने के प्रावधान को मिली मंजूरी

2 min read
Google source verification
cabinet.jpg

भोपाल. भोपाल में रविवार शाम को हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आबकारी विभाग की नई नीति को मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रदेश के सभी अहाते बंद किए जाएंगे और प्रदेश की सभी बार शॉप भी बंद की जाएंगी। शराब दुकानों से सिर्फ शराब की बिक्री की जाएगी और वहां पर लोगों को बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शिवराज कैबिनेट में हुए अहम फैसलों के बारे में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी। कैबिनेट में जो फैसले लिए गए वो इस प्रकार हैं...
- मध्यप्रदेश के सभी शराब अहाते बंद होंगे।
- प्रदेश के सभी बार शॉप बंद होंगे।
- शराब दुकानों में बैठकर शराब पीने की व्यवस्था नहीं होगी, सिर्फ शराब की बिक्री होगी।
- धार्मिक संस्थाओं, स्कूल, गर्ल्स हॉस्टल से 100 मीटर के दायरे में शराब दुकान नहीं होगी।
- 2010 के बाद से अब तक नई दुकान शराब की नहीं खोली है, बंद ही हुई हैं।
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान कड़ा किया गया है
- आपदा की राहत राशि में बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है।

- सतना मेडिकल कॉलेज के लिए 1589 पद स्वीकृत किए गए।

यह भी पढ़ें- सीएम हाउस में बैठक, मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने दी ग्राउंड पर काम करने की नसीहत

उमा भारती के विरोध का दिखा असर
बता दें कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बीते लंबे समय से प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं और इसके लिए सरकार से मांग भी कर चुकी हैं। जिसका असर प्रदेश की नई आबकारी नीति में नजर आया है। कैबिनेट बैठक ने आबकारी नीति के नए प्रावधानों को मंजूरी देते हुए नई शराब दुकान न खोले जाने, अहाते व बार शॉप बंद किए जाने का फैसला लिया है।

देखें वीडियो-