30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट, जानिये आपके शहर के नए दाम…

पेट्रोल डीजल के ये हैं आज के दाम...

3 min read
Google source verification
 petrol diesel low price

पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट, जानिये आपके शहर के दाम...

भोपाल। हर रोज चंद पैसे बढ़ने वाला पेट्रोल इन दिनों गिरावट में है। कुछ माह पहले ही जहां माना जा रहा था कि अगले कुछ महीनों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर को छू जाएंगे।

वहीं अब इनका दाम बढ़ना रुक गया है और पिछले कुछ दिनों से तकरीबन हर रोजbig downfall of petrol diesel price पेट्रोल व डीजल के दामों में 1 पैसे से लेकर 41 पैसे तक की गिरवट दर्ज की गई है।

इतनी आई कमी...
दरअसल पिछले 13 दिनों का आंकड़ा उठा कर देखें तो प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल में 2.84 रुपए व डीजल में 1.69 रुपए की कमी आई है।

ये माने जा रहे हैं कारण...
पिछले 21 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का भाव करीब 11 डॉलर प्रति बैरल टूट big downfall of petrol diesel price चुका है और तेल बाजार विश्लेषक फिलहाल नरमी रहने की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के भाव में और कमी आ सकती है।

जानकारों के अनुसार कच्चे तेल के दाम में जो पिछले कुछ दिनों से गिरावट आई है वह मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से वैश्विक अर्थव्यवस्था petrol diesel price की विकास दर सुस्त रहने के अनुमान के बाद तेल की खपत में कमी आने के अंदेशे से प्रेरित है।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अमरीका में तेल भंडार में इजाफा होने से भी कीमतों में सुस्ती आई। जबकि सऊदी अरब ने भी तेल का उत्पादन बढ़ाने की बात कही है।


ये रहे भोपाल में दाम...
दिनांक - पेट्रोल दाम - अंतर - डीजल दाम - अंतर

28अक्टूबर2018 : ₹ 83.21 : ₹ -0.41 : ₹ 75.45 : ₹ -0.34
27अक्टूबर2018 : ₹ 83.62 : ₹ -0.41 : ₹ 75.79 : ₹ -0.36
26अक्टूबर2018 : ₹ 84.03 : ₹ -0.25 : ₹ 76.15 : ₹ -0.07
25अक्टूबर2018 : ₹ 84.28 : ₹ -0.16 : ₹ 76.22 : ₹ -0.05
24अक्टूबर2018 : ₹ 84.44 : ₹ -0.09 : ₹ 76.27 : ₹ 0
23अक्टूबर2018 : ₹ 84.53 : ₹ -0.1 : ₹ 76.27 : ₹ -0.07
22अक्टूबर2018 : ₹ 84.63 : ₹ -0.31 : ₹ 76.34 : ₹ -0.28
21अक्टूबर2018 : ₹ 84.94 : ₹ -0.25 : ₹ 76.62 : ₹ -0.17
20अक्टूबर2018 : ₹ 85.19 : ₹ -0.4 : ₹ 76.79 : ₹ -0.12
19अक्टूबर2018 : ₹ 85.59 : ₹ -0.24 : ₹ 76.91 : ₹ -0.11
18अक्टूबर2018 : ₹ 85.83 : ₹ -0.22 : ₹ 77.02 : ₹ -0.11
17अक्टूबर2018 : ₹ 86.05 : ₹ 0 : ₹ 77.13 : ₹ 0
16अक्टूबर2018 : ₹ 86.05 : ₹ 0.12 : ₹ 77.13 : ₹ 0.24

ये होंगे फायदे...
जानकारों का मानना है कि दामों में कमी आने के चलते वाहन ईंधन सस्ता होने से आगे माल-भाड़ा में कमी petrol diesel price आएगी, जिसके फलस्वरूप जरूरत की वस्तुएं सस्ती हो सकती है।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य फिलहाल कच्चे तेल में नरमी का संकेत देता है, लेकिन यह नरमी अल्पावधि के लिए होगी, क्योंकि ईरान पर चार नवंबर से अमरीकी प्रतिबंध लगने के बाद परिदृश्य में बदलाव petrol diesel price आने की संभावना है।

इसके अलावा, सर्दियों में अमरीका में कच्चे तेल की खपत मांग बढ़ने और गिरावट पर चीन की खरीदारी बढ़ने की सूरत में दोबारा तेजी का रुख बन सकता है।

अमेरिका का असर...
अमरीकी एजेंसी एनर्जी इन्फोरमेशन एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका में कच्चे तेल का भंडार 63 लाख बैरल की बढ़त के साथ 42.27 करोड़ बैरल हो गया। पिछले पांच सप्ताह से लगातार अमरीका में कच्चे तेल के भंडार में इजाफा petrol diesel low rate हो रहा है।

वहीं कुछ जानकारों का ये भी माना है कि इसकी मुख्य वजह खपत में कमी आने की आशंका है जो अभी बनी रहेगी और निकट भविष्य में तेल के दाम में नरमी बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि ब्रेंट क्रूड में निकट भविष्य में 72-74 डॉलर प्रति बैरल के बीच कारोबार देखने को मिल सकता है। वहीं, डब्ल्यूटीआई में 62-63 डॉलर तक लुढ़क सकता है।

चुनाव में दबी चर्चा, पर सोशल मीडिया पर अब भी जारी हैं हमले...
एक ओर जहां कई लोग अब इन दामों की कमी को सरकार की सफलता से जोड़ते दिख रहे हैं। तो वहीं कई इसे चुनाव के कारण बता रहे है। दरअसल इन दिनों प्रदेश में पेट्रोल की चर्चा चुनाव के बीच दब कर रह गई है।

वहीं सोशल मीडिया पर भी इन दिनों पेट्रोल को लेकर एक दूसरे पर वार करने का दौर शुरू हो चुका है। व्हाट्स एप, फेसबुक सहित कई सोशल मीडिया पर इस दौरान कई वीडियो भी पोस्ट हो रहे है।

जहां एक ओर कुछ वीडियो में पूछा जा रहा है कि अब पेट्रोल सस्ता हो गया तो दाम बढ़ने पर हायतौबा मचाने वाले लोग कहा गए। वहीं दूसरी ओर से इसे चुनावी हथकंड़ा बताते हुए इन दामों में आई कमी को संदेह से देखा जा रहा है।

कुल मिलाकर चुनावी माहौल में इन दिनों पेट्रोल पर चर्चा केवल कुछ हद तक ही सोशल मीडिया पर जारी है। जबकि पूरा माहौल इन दिनों चुनाव में उंट किस करवट बैठेगा इस ओर बना हुआ है।

Story Loader