4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में लाड़ली बहना से साथ बड़ा खेला, दो साल के अंदर घट गई 3 लाख महिलाएं

Laldi Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के साथ बड़ा खेला हुआ है। जिसमें दो साल के अंदर 3 लाख के करीब महिलाओं के योजना से हटने का अनुमान है।

2 min read
Google source verification
ladli behna yojana

Laldi Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना देशभर में चर्चा का विषय है। इस योजना को साल 2023 विधानसभा के पहले शिवराज सरकार ने शुरु किया था। लाड़ली बहना योजना को लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। इस योजना की राशि न बढ़ने और पात्र महिलाओं को योजना से न जोड़ने के लिए कांग्रेस की ओर से लगातार सरकार को घेरा जा रहा है।

इधर, लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी जानकारी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि समग्र पोर्टल से लाड़ली बहना के नाम डिलीट किए जा रहे हैं। साथ ही समग्र पोर्टल से आधार को डीलिंक किया जा रहा है। कलेक्टरों के पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिसकी जानकारी एमपी इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी को पत्र लिखकर दी गई है। बताया जा रहा है कि दो साल में 3.50 लाख के लगभग लाड़ली बहना कम हुई हैं।

बैतूल और आगर मालवा कलेक्टर ने की शिकायतें


बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की ओर से इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम को पत्र लिखा गया है कि समग्र पोर्टल से लाड़ली बहना योजना की 169 महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इधर, आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी को लेटर लिखकर बताया कि लाड़ली बहना योजना पोर्टल से महिलाओं के समग्र आईडी से नाम डिलीट हो गए और आधार भी समग्र से डीलिंक हो गए हैं। जिससे महिलाओं को आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। आगर मालवा में 58 महिलाओं के नाम समग्र से डिलीट हुए हैं और 142 महिलाओं के आधार समग्र से डीलिंक हुए हैं।

जून में होने जा रहे लाड़ली बहना योजना को दो साल


तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान से 4 मार्च 2023 को लॉन्च किया था। जिसमें पहली किस्त 10 जून को एक हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद रक्षाबंधन में राशि को 250 रुपए बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई है।

छह महीने में कम गई लाड़ली बहना


जब साल 2023 के जून महीने में बहनों को पहली किस्त ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद 17 हजार महिला हितग्राही बढ़ी थी। सितंबर में यह आंकड़ा 1 करोड़ 30 लाख 78 हजार 314 के आसपास पहुंच गया था, लेकिन सितंबर 2023 से लेकर फरवरी 2025 की हितग्राहियों के आंकड़ों को देखा जाए तो लगभग 3 लाख 56 हजार महिलाएं लाड़ली बहना योजना में कम हुई हैं।

महिला बाल विकास विभाग का इस पूरे मामले पर कहना है कि जो महिलाएं 60 साल तक ही हो गई हैं। उन्हें योजना से बाहर किया जा रहा।