14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

48 घंटे में चार महिलाएं चेन स्नेचिंग की शिकार, अब तक नहीं हुई कार्रवाई!

chain Snecing mp : 48 घंटे में चार महिलाएं चेन स्नेचिंग की शिकार, अब तक नहीं हुई कार्रवाई!

2 min read
Google source verification
chain Snecing mp

48 घंटे में चार महिलाएं चेन स्नेचिंग की शिकार, अब तक नहीं हुई कार्रवाई!

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चेन स्नेचिंग का गिरोह तेजी से बढ़ता जा रहा। पिछली 48 घंटे में अब तक 4 चेन स्नेचिंग के मामले आ चुके है, जिन्में पुलिस अब तक एक का भी पता नहीं लगा पायी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 48 घंटे के अंतराल में महज पांच किलोमीटर की दूरी पर अशोका गार्डन, आयोध्या नगर और गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में चार महिलाएं इसकी शिकार हुई है। इन चारों ही मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। शनिवार की सुबह फिर गोविंदपुरा क्षेत्र में एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है।

गले से चेन छीन कर भाग गए बदमाश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोरमा पति स्व सरोज मिश्रा (48) जहांगीराबाद में रहती हैं। इनके पति का निधन हो गया है। पति के निधन के बाद उनके स्थान पर बेटे की अनुकंपा नौकरी लगी है। गुरुवार को मनोरमा अशोका गार्डन में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने गई थी। वहां से मिलकर वापस घर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वो अशोका गार्डन सब्जी मंडी से 100 कदम आगे बजरंग जीम के पास पहुंची।

पीछे से तेज रफ्तार में बाइक सवार तीन लोग आए महिला के गले से चेन छीन कर भाग गए। इसके साथ ही आयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक निजी शिक्षिका के साथ चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। शिक्षिका जी-सेक्टर निवासी चंद्र किरण रघुवंशी शुक्रवार सुबह 6.45 बजे दशहरा मैदान के पास मॉर्निंग वॉक रही थी। इस दौरान अज्ञात बाइक सवार आए चेन छीनकर भाग गए।

शिक्षिका के साथ चेन स्नेचिंग

अलका जैन पत्नी दिलीप जैन (54) भेल संगम कालोनी दानिश नगर में रहती हैं और सिक्युरिटी लाइन गोंविदपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं। विभागीय बैठक से बुधवार शाम 5.30 बजे घर लौट रही थी। इस दौरान गोंविंदपुरा में सुभाष चौराहे के पास कीचड़ होने के कारण स्कूटी से उतरकर हाथ में लेकर चलने लगी। इसी बीच बाइक सवार बदमाश तेज रफ्तार में आए और महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए। इस मामले में भी 48 घंटे के बाद पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है।

एक ही गिरोह के होने की संभावना

पुलिस को ये अंदेशा है कि गोविंदपुरा, अशोका गार्डन और आयोध्यान नगर थाना क्षेत्र में 37 घंटे के अंदर तीन चेन स्नेचिंग को वारदात देने वालों में एक ही गिरोह का हाथ है, क्योंकि इनके वारदात करने का तरीका एक जैसा ही है। पुलिस का मानना है कि बाहर से कोई टीम भोपाल में आकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही है। इसके लिए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कड़ी से कड़ी जोड़ रही है।