Bina MLA Nirmala Sapre CM Mohan Yadav Bina Assembly Bina MLA Bina District News चुनावों के पहले नेताओं का दलबदल आम बात है पर लोकसभा चुनावों के दौरान मध्यप्रदेश में यह काम बड़े पैमाने पर हुआ। बीजेपी ने बाकायदा स्पेशल सेल बनाकर आम कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक से कांग्रेस से इस्तीफा दिलवाकर पार्टी में शामिल करवाया था। यहां तक कि कई विधायक भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए थे। इनमें एक महिला विधायक निर्मला सप्रे भी थीं जोकि अपनी विधानसभा क्षेत्र बीना को जिला बनाने की मांग को लेकर बीजेपी में शामिल हुई थीं। अब, जबकि सीएम मोहन यादव 4 सितंबर को बीना का दौरा कर रहे हैं तब विधायक निर्मला सप्रे भी अपनी मांग पूरी होने के प्रति आशान्वित नजर आ रहीं हैं।