25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी वार्ड कार्यालय में आज से बन रहें है जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

दोनों प्रमाण पत्र को 21 दिन के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।

less than 1 minute read
Google source verification
सभी वार्ड कार्यालय में आज से बन रहें है जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

सभी वार्ड कार्यालय में आज से बन रहें है जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

भोपाल। शहर के सभी 85 वार्ड कार्यालय में आज से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। वार्ड कार्यालय में जन्म और मृत्यु के 21 दिनों में आवेदन स्वीकार किया जाएगा। दोनों प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन अथवा वार्ड कार्यालय में पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों को जमा कराने होंगे। मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन 21 दिन के अंदर ही मान्य किया जाएंगा। शहरवासियों को की जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए नगर निगम भोपाल ने अपने सभी वार्ड कार्यालय में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान की है। दोनों प्रमाण पत्र को 21 दिन के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।

प्रूफ लिए जाएंगे
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल का प्रमाण पत्र एवं माता पिता की आईडी प्रूफ जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड व अन्य आईडी प्रूफ लिए जाएंगे। वही मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल में मृत्यु होने पर अस्पताल का प्रमाण पत्र, शमशान, कब्रिस्तान का पत्र, मृतक की आईडी प्रूफ, आवेदक की आईडी प्रूफ, घर में मृत्यु हुई है तो श्मशान, कब्रिस्तान का पत्र, मृतक की आईडी एवं आवेदक की आईडी, मृतक के पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री, माता पिता से संबंध होना अनिवार्य है।