scriptबड़ी खबरः नक्सलियों की चिट्ठी से कांग्रेस कनेक्शन का खुलासा, बीजेपी ने दिग्विजय पर लगाए गंभीर आरोप | bjp attacks on congress on so called naxal links digvijay singh news | Patrika News
भोपाल

बड़ी खबरः नक्सलियों की चिट्ठी से कांग्रेस कनेक्शन का खुलासा, बीजेपी ने दिग्विजय पर लगाए गंभीर आरोप

बड़ी खबरः नक्सलियों की चिट्ठी से कांग्रेस कनेक्शन का खुलासा, बीजेपी ने दिग्विजय पर लगाए गंभीर आरोप

भोपालSep 04, 2018 / 04:43 pm

Manish Gite

digvijay

नक्सलियों की चिट्ठी से कांग्रेस कनेक्शन का खुलासा, बीजेपी ने दिग्विजय पर लगाए गंभीर आरोप

 

भोपाल/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाकर राजनीति गर्मा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वे राजनीतिक लड़ाई के लिए किसी भी हद तक देख के खिलाफ जा सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब भी कांग्रेस की सरकार रही उसने माओवाद को लेकर दोहरा रवैया अपनाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य लोग कहते थे कि माओवादियों से बड़ा देश के लिए कोई और खतरा नहीं है। वहीं मंत्री भी आधे नक्सलियों के साथ तो आधे खिलाफ थे। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी स्तर तक समझौता कर सकती है।

 

कांग्रेस नेता दिग्विजय को भी घेरा
संबित पात्रा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भी घेरा। संबित पात्रा ने बताया कि एक ऐसी चिट्ठी मिली है, जिसमें प्रदर्शन के लिए माओवादियों को फंड देने की बात कही गई है और उसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का फोन नंबर मिला है, जो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरु हैं।


दिग्विजय ने दी केंद्र और राज्य सरकारों को चुनौती
इधर, भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी सफाई दी है। उन्होंने इस आरोप के बहाने केंद्र और राज्य सरकारों को चुनौती दे डाली। उन्होंने मंगलवार को सतना के एक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि मैं दोषी हूं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए। दिग्विजय ने कहा कि केंद्र सरकार को भी चुनौती है और राज्य सरकार को भी चुनौती। मेरा नंबर सबके पास है। कौन क्या बात करता है मेरी क्या जवाबदारी है?

Home / Bhopal / बड़ी खबरः नक्सलियों की चिट्ठी से कांग्रेस कनेक्शन का खुलासा, बीजेपी ने दिग्विजय पर लगाए गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो