दिग्विजय सिंह ने भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्टाइक के सबूत मांगें जाने पर भाजपा वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने दिया जवाब... कहा - हर युद्ध में रूलिंग पार्टी को फायदा मिलता है
भोपाल. पुलवामा हमले के जवाबी कार्रवाई में हुए एयर स्ट्राइक को लेकर देश में काफी चर्चा चल रही। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्टाइक के सबूत जारी करने की शनिवार को मांग की थी।
रविवार को एयर स्ट्राइक के सबूत पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि तीनों सेना के प्रमुख स्ट्राइक का सबसे बड़ा सबूत हैं। सेना के प्रधान किसी पार्टी के नहीं है, वो सबूत दे रहे है उनसे सवाल करें।
गौर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो कार्रवाई की कांग्रेस ने आज तक नहीं की है। मुंबई हमले में 82 लोग मारे गए थे, कांग्रेस की सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। दिग्विजय सिंह को अपनी बात रखने का अधिकार है पर दिग्विजय सिंह चुनाव से डर रहे हैं। उनको लगता है इसका लाभ बीजेपी और नरेंद्र मोदी को मिलेगा। हर युद्ध में रूलिंग पार्टी को फायदा मिलता है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय ने मांगा था जवाब
दरअसल, भारत द्वार पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्टाइक को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सबूत मांगा था। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के खिलाफ कार्रवाई के सबूत जारी किए थे, उसी तरह हमें भी सबूत जारी करने चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं सेना की कार्रवाई पर कोई सवाल नहीं खड़े कर रहा। यह तकनीक का युग है, आज हम बात कर रहे हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। खुले में तो सैटेलाइट के माध्यम से सारी तस्वीरें सामने आ जाती हैं। जिस तरह के प्रमाण अमेरिका की सरकार ने ओसाम बिन लादेन के बारे में पूरे विश्व को दिए थे, उसी तरह के प्रमाण हमें भी देने चाहिए।' जिसके जवाब में रविवार को बाबूलाल गौर ने कहा तीनों सेना के प्रमुख से ले जवाब।