भोपाल

MP Election 2023: मोदी-शाह और खरगे का चुनावी दौरा, देखें कौन कहां करेगा प्रचार

mp vidhan sabha election 2023 date- राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के प्रदेश में लगातार दौरे-जनसभाएं...>

2 min read
Nov 04, 2023

विधानसभा चुनाव के मतदान में अब 13 दिन बाकी हैं। उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद चुनावी रण सज कर तैयार हो गया। दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। अब सियासत के मैदान में शनिवार से स्टार प्रचारकों की एंट्री के साथ ही चुनावी रस घुलने लगेगा। प्रदेशभर में जनसभाएं और रैलियां जोर पकड़ेंगी। शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उम्मीदवारों के पक्ष में वोटरों को लामबंद करेंगे। प्रदेश में कई स्थानों पर चुनावी सभाएं होंगी। रोड शो भी करेंगे।


योगी भी आएंगे

उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ दोनों दलों के बड़े नेता भी लगातार सभाएं कर रहे हैं।

किस नेता की कब-कहां चुनावी सभा

आज सुबह 10.30 बजे से रात 9.20 बजे तक घमासान

समय स्थान कौन

सुबह 10.30 बजे कटंगी (बालाघाट) मल्लिकार्जुन खरगे
दोपहर 12.40 बजे करैरा(शिवपुरी) अमित शाह
दोपहर 1.00 बजे डिंडोरी कमलनाथ
दोपहर 1.10 बजे सरदारपुर (धार) शिवराज सिंह चौहान
दोपहर 2.45 बजे रतलाम नरेंद्र मोदी
दोपहर 2.55 बजे पिछोर (शिवपुरी) अमित शाह
दोपहर 3.00 बजे मुरैना कन्हैया कुमार
शाम 4.15 बजे श्योपुर अमित शाह
शाम 4.40 बजे भिंड राजनाथ सिंह
शाम 5.00 बजे बानमोर (मुरैना) कन्हैया कुमार
शाम 5.15 बजे धार शिवराज सिंह चौहान
शाम 6.30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर (महू) शिवराज सिंह चौहान
शाम 7.30 बजे ग्वालियर अमित शाह
शाम 7.30 बजे राउ (इंदौर) शिवराज सिंह चौहान
रात 8.30 बजे इंदौर-5 शिवराज सिंह चौहान
रात 9.20 बजे इंदौर-3 शिवराज सिंह चौहान

आने वाले दिनों में स्टार प्रचारक कब-कौन

मायावती, बसपा सुप्रीमो
6 नवंबर: मुंगावली, अशोकनगर, निवाड़ी
7 नवंबर: सागर, छतरपुर, दमोह
8 नवंबर: सतना, रीवा
10 नवंबर: दतिया सेवढ़ा
14 नवंबर: भिण्ड, मुरैना

योग आदित्यनाथ

7, 8, 14 नवंबर को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम प्रस्तावित।


मल्लिकार्जुन खरगे

7 नवंबर: उज्जैन, ग्वालियर पूर्व
15 नवंबर: आमला (बैतूल)


प्रियंका गांधी

5 नवंबर: कुक्षी और इंदौर-5
8 नवंबर: सांवेर और खातेगांव
9 नवंबर: रीवा
15 नवंबर: दतिया


राहुल गांधी

9 नवंबर: नई सराय, अशोक नगर, चंदेरी, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा
10 नवंबर: सतना
13 नवंबर: टिमरनी, उदयपुरा और इक़बाल नगर, भोपाल में पदयात्रा
14 नवंबर: विदिशा, राजनगर, खजुराहो।

Updated on:
04 Nov 2023 11:01 am
Published on:
04 Nov 2023 10:53 am
Also Read
View All

अगली खबर