
भोपाल।अमित शाह का प्लेन शुक्रवार को भोपाल एअरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर लैंड होने पर उनका स्वागत करने मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और मंत्रिमण्डल के सभी सदस्य पहुंचे। स्टेट हैंगर से अमित शाह मुख्यमंत्री के साथ वीआईपी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए।
वहीं इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन सुबह करीब 8 बजे एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट से राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश लोनावत ने उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार अनिल जैन कल रात अमित शाह के साथ आने वाले थे, लेकिन दिल्ली में विमान खराब हो जाने के कारण वे आज सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। यहां वे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (amit shah) के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अमित शाह (bjp president amit shah) के तीन दिवसीय भोपाल दौरे के साथ ही उनके स्वागत में आयोजित वाहन रैली के कारण शुक्रवार को शहर के कई मार्गों का ट्रैफिक करीब डेढ़ घंटे तक के लिए बंद रहा। ट्रैफिक पुलिस ने आमजनता को असुविधा नहीं हो इसके लिए कई मार्गों के रूट डायवर्ट किए हैं। वहीं सुरक्षा को देखते हुए डेढ़ हजार पुलिस बल तैनात रहा। शाह 20 अगस्त तक शहर में ही रहेंगे।
लाइव अपडेट (LIVE UPDATES) :
- करीब 10 बजे शाह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा राज्यसभा सांसद अमित शाह ने पौधरोपण भी किया।
- इसके बाद करीब 12.45 बजे कार्यालय पहुंचते ही अमित शाह ने तीखे तेवर दिखाते हुए नाराजगी जाहिर की। इस दौरान स्वागत की लंबी प्रक्रिया से नाराज हुए शाह कहा मैं यहां भाषण सुनने नहीं आया हूं।
बड़े वाहनों की बंद रही आवाजाही -
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अमित शाह का काफिला सीधे लालघाटी चौराहे पर रुका, जहां शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। यहां से भाजपा कार्यकर्ताओं की वाहन रैली के साथ उनका काफिला लालघाटी चौराहा से वीआईपी रोड, रेतघाट तिराहा, किलोल पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक तिराहा, 1250 चौराहा, अर्जुन नगर चौराहा, सात नम्बर होते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शाह का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। रैली के दौरान शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
Updated on:
18 Aug 2017 12:27 pm
Published on:
18 Aug 2017 12:24 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
