27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: राजधानी में हुआ ब्लास्ट, दर्जनों लोग झुलसे – VIDEO

घटना की बात सामने आते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं...

2 min read
Google source verification
cycliender blast

भोपाल@सुनील मिश्रा की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक तेज धमाके ने शहर को दहशत में डाल दिया। जानकारी के अनुसर फ्रेक्चर हॉस्पिटल के सामने बनी झुग्गी बस्ती में हुआ सुबह के समय अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

जिसके चलते तकरीबन एक दर्जन लोग बुरी तरीके से झुलस गए। वहीं घटना की बात सामने आते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। यहां कुछ देर तक आग की लपटें भी उठती रहीं।

2 बार हुए धमाके:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां दो धमाके हुए, जिसमें से पहला थोड़ा हल्का था, वहीं दूसरा काफी तेज आवाज के साथ हुआ। घमाके के चलते फैली आग से करीब 12 लोग घायल हो गए।

ऐसे समझें पूरा मामला...
जानकारी के अनुसार पहले सिलेंडर से आग निकली, जिसे बुझाने के लिए यहां लोग पहुंच गए। उन्होंने आग पर गीला कपड़ा डालकर आग भी बुझा दी, लेकिन इसके चंद मिनटों बाद ही अचानक धमाका हो गया। जिसमें सिलेंडर फटकर कई टुकड़ों में बंट गया।

ये हुआ सिलेंडर का हाल:
धमाके के साथ ही सिलेंडर फट पड़ा, जिसके टुकड़े जगह जगह जा गिरे। फटे सिलेंडर को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा पा रहा था कि ये सिलेंडर है।यह पूरी तरह से काला पड़ चुका था, वहीं सिलेंडर फटने के साथ ही खुल जाने से केवल सिलेंडर की नोब से इसे पहचाना गया।

मकान का एक हिस्सा गिरा
यह धमाका इतना जोरदार था कि मकान का कुछ हिस्सा गिर गया। इसकी उपर रखी खपरैल नीचे आने के साथ ही बाहर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

लोगों की लगी भीड़:
घटना से पहले जहां कुछ लोगों ने आकर आग बुझाई थी, वहीं धमाके के बाद यहां भीड़ लग गई। लोगों में दहशत के चलते काफी देर तक तो लोग इस मकान के पास ही नहीं गए। वहीं इसके बाद संतुष्टी होने पर मकान के आसपास सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।

ये दिखी स्थिति:
शुरू में धमाके की आवाज आते ही क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। वहीं कई लोग इसे कहीं आंतकियों द्वारा किया गया धमाका मानने लगे। डर सहमे लोग जब घरों से बाहर आये तब उन्होंने आग की लपटे उठती देखीं। इसके बाद कहीं जाकर पूरा मामला इनके सामने आया और उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। और घायलों की मदद के लिए उनके पास पहुंचे।