3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांटी ईद की खुशियां, गले मिलकर दी मुबारकवाद

समाज के लोगों को मुबारकवाद देने पहुंचे सीएम, खुशहाली, अमन और भाई्रचारे के लिए की दुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Bhalendra Malhotra

•

Updated: 15 Jun 2018, 9:09 AM IST

Eid al-Fitr

बांटी ईद की खुशियां, गले मिलकर दी मुबारकवाद

भोपाल. दाउदी बोहरा समाज ने ईद का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया। शहर की मस्जिदों में सुबह नमाज अदा की गई और अमनो अमान, खुशहाली के लिए विशेष दुआ हुई। इसके बाद ईद की मुबारकवाद देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी।

राजधानी में अल सुबह से ही ईद की खुशियां छाने लगी थीं। शहर में स्थित बोहरा समाज की मस्जिदों में अल सुबह से ही नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह पांच बजे शहर में आठ स्थानों पर फजर की नमाज हुई, इसके बाद दुआ हुई और फिर ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी, लोग ईद की मुबारकवाद देने के लिए एक दूसरे के घर भी पहुंचे। आमिल साहब यूसुफ भाई भरूची ने अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद में ईद की नमाज अदा कराई।

सीएम ने दी मुबारकवाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सेफिया कॉलेज स्थित अंजुमन ए मोहम्मदी जमात कमेटी के कार्यालय पहुंचे और समाज के लोगों को ईद की मुबारकवाद दी। इस मौके पर उन्होंने समाज की तारीफ करते हुए कहा कि बोहरा समाज में भाईचारा और एकता काबिले तारीफ है। समाज में कोई छोटा बड़ा नहीं है, बल्कि पूरा समाज, समाज के कमजोर सदस्यों को आगे लाने के लिए पूरी शिद्दत के साथ कार्य करता है। इस मौके पर सभी की खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ हुई। इस मौके पर आमिल साहब शेख यूसुफ भाई भरूची सहित बोहरा समाज के लोग उपस्थित थे।

कई लोग पहुंचे मुबारकवाद देने

ईद की मुबारकवाद देने के लिए कई लोग सेफिया कॉलेज अंजुमन ए मोहम्मदी जमात कमेटी के कार्यालय पहुंचे। बोहरा समाज के हकीमउद्दीन शेफी ने बताया कि मुबारकवाद देने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, कैलाश मिश्रा,सांसद आलोक संजर, पीसी शर्मा, सैय्यद साजिद अली, अशोक जैन भाभा सहित अन्य लोग पहुंचे थे।

नहीं दिखा चांद, आज अलविदा जुमा, कल मनेगी ईद

भोपाल. ईद का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। माह के रमजान का अलविदा जुमा शुक्रवार को होगा। ईद का चांद देखने के लिए गुरुवार देर शाम को रूहते हिलाल कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कमेटी ने चांद की तस्दीक की, लेकिन तकरीबन ढाई घंटे की मशक्कत के बाद भी चांद नजर नहीं आया, अन्य शहरों से भी कमेटी के सदस्यों ने संपर्क किया, लेकिन कहीं भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई, इसलिए रात्रि ९ बजे कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को अलविदा जुमा और शनिवार को ईद मनाने का एेलान कर दिया।

मोती मस्जिद में शाम से ही लोग पहुंचने लगे थे। देर शाम से ही लोग आसमान की ओर टकटकी लगाकर ईद के चांद का दीदार करने को बेताब थे, तकरीबन पौने सात बजे शहरकाजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी की उपस्थिति में रूहते हिलाल कमेटी की बैठक शुरू हुई। कमेटी के सदस्य चांद की तस्दीक करते रहे, लेकिन चांद नजर नहीं आया, बैठक ९ बजे तक चली। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने देश के कुछ शहरों में भी फोन कर संपर्क किया, लेकिन कहीं भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को अलविदा जुमा और शनिवार को ईद मनाने का एेलान कर दिया।