
Bomb Alert in bhopal, Bomb in Bhopal Railway Station,threat to bomb blast on bhopal railway station, bhopal latest news in hindi, hindi news
भोपाल। हैलो...पुलिस। तुम अगर भोपाल रेलवे स्टेशन, होशंगाबाद रेलवे स्टेशन और नर्मदा पुल को उड़ाने से बचा सकते हो तो बचा लो। मेरे दो आदमियों ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर तो बम लगा दिया है। कुछ ही क्षणों में भोपाल रेलवे स्टेशन पर बम धमाका होने वाला है। ये धमकी भरा फोन दोपहर 12:19 पर प्रदेश स्तरीय महिला हेल्प लाइन और डायल-100 के कंट्रोल रूम में पहुंचा। पर ये किसी आतंकी, सरगना का काम नहीं बल्कि एक ऐसे सिरफिरे शख्स की करतूत थी जिसने अपनी पत्नी के नाम से सिम खरीदा और महिला हेल्पलाइन नंबर पर भोपाल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। छिंदवाड़ा पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया तो खुली ये पोल...
ऐसे पकड़ में आया सिरफिरा
* बम की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशनों पर सर्चिंग शुरू हुई। इस बीच कॉल करने वाले की लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा था। मोगाइल नंबर से पता चला कि सिम ग्राम कोठार, छिंदवाड़ा निवासी सुरमन भन्नारे की पत्नी के नाम से जारी सिम से कॉल किया गया।
* कॉल करने वाले की लोकेशन गाडरवारा के आसपास मिली। जीआरपी ने मामले की जानकारी नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा पुलिस को दी।
* पुलिस ने आरोपी सुरमन को गिरफ्तार किया। वह अपनी पत्नी के नाम की सिम का इस्तेमाल कर रहा था। उससे पूछताछ की गई कि उसने ऐसा क्यों किया?
जानें पूरा मामला...
* जैसे ही महिला हेल्पलाइन पर बुधवार को भोपाल रेलवे स्टेशन, होशंगाबाद रेलवे स्टेशन और नर्मदा पुल को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल पहुंचा, तत्काल जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
* करीब २ घंटे तक बम की तलाश जारी रही।
* दो घंटे की मशक्कत के बावजूद कहीं से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
* छिंदवाड़ा पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।
* इस शख्स ने डायल १०० और महिला हेल्प लाइन पर कॉल करके रेलवे स्टेशनों और नर्मदा पुल को बम से उड़ाने की धमकी दी।
* उसे कहा था कि होशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर दो लोगों ने बम लगा दिया है।
* आपको बता दें कि ये सभी कॉल एक महिला के नाम से खरीदी गई सिम से किए गए थे।
* ये सिम आरोपी न पत्नी के नाम से खरीदी थी।
* इस सिम से उसने कई नंबरों पर कॉल किए। पुलिस सभी नंबरों की जांच कर रही है।
यहां ढाई घंटे चला सर्चिंग अभियान
* आरोपी की कॉल डिटेल में 12 बजे से लेकर १ बजे तक कई नंबरों पर कॉल किया गया। पुलिस ने सभी की जांच शुरू कर दी।
* स्टेशनों पर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया। होशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक तो भोपाल रेलवे स्टेशन पर २ घंटे की लगातार सर्चिंग के बावजूद आरपीएफ और सुरक्षा एजेंसियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
Published on:
05 Oct 2017 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
