2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मध्यप्रदेश में आज से पेट्रोल—डीजल 5 रुपए सस्ता

petrol dieselमध्यप्रदेश में आज से पेट्रोल—डीजल 5 रुपए सस्ता, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Jitendra Chourasiya

•

Updated: 5 Oct 2018, 7:53 AM IST

petrol diesel price

Petrol Price in Noida : जानिए आज का पेट्रोल रेट क्या है नोएडा में…

भोपाल। केन्द्र सरकार के बाद मप्र ने भी पेट्रोल—डीजल में 2.50—2.50 रुपए वैट कम करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पांच रुपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बताया कि केन्द्र के निर्देश पर हमने वैट में छूट देने का निर्णय लिया है। नई दरें आज रात 12 के बाद प्रभावी हो जाएंगी।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल—डीजल के वैट में छूट देने से राज्य सरकार को सालाना लगभग 2200 करोड रुपए के रेवेन्यू का नुकसान होगा। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय अतंरमंत्रालयीन समिति के फैसले के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल—डीजल में राहत देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी राज्य सरकारों से भी इतनी ही कटौती करने की गुजारिश की है, ताकि ग्राहकों को 5 रुपये की राहत मिले। वित्त मंत्री ने कहा कि कटौती से एक्साइज रेवेन्यू में इस साल 10,500 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा।


भोपाल में ये होंगे अब दाम-

राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम 89.83 रुपए से घटकर अब 84.83 रुपए हो जाएंगे। वही डीजल के दाम 79.53 रुपए से घटकर 74.53 रुपए लीटर हो जाएंगे। यह दाम रात 12 बजे से प्रभावी होंगे।

यूं भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

- पेट्रोल-डीजल के दामों पर 5 रूपए की राहत केंद्र और राज्य सरकारों ने मिल कर दी है। मध्यप्रदेश सरकार को इस राहत के लिए आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा, लेेकिन हमारे लिए जनता की समस्या सर्वोपरि है। कांग्रेस के जमाने में पेट्रोल के दाम 35 से बढक़र 70 रुपए लीटर हो गए थे, कांग्रेस को इस मामले में आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। - राकेश ङ्क्षसह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मप्र

पेट्रोल-डीजल पर दाम घटाना जनता के लिए चुनावी चारा है। चुनाव के कारण दामों में कमी की गई है। बाद में फिर बढ़ा दिए जाएंगे। भाजपा सरकार को जनता के दु:ख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव आए, तो कीमतों की याद आई। केवल चुनावी फायदे के लिए यह कदम उठाया गया है।

- अजय सिंह, नेता-प्रतिपक्ष, विधानसभा, मप्र