11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के एक और शहर का बदला नाम, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Shivkashi- सीएम मोहन यादव ने नाम बदलने का ऐलान करते हुए इसे शिवकाशी का नाम दिया

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav announced the renaming of Hata to Shivkashi

CM Mohan Yadav announced the renaming of Hata to Shivkashi

Shivkashi- बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह जिले के हटा पहुंचे। यहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन सह शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम मोहन यादव ने 405.58 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि हमारे मध्यप्रदेश में बेटियां जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं। सीएम मोहन यादव ने दोहराया कि बेटियों और महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने हटा में एमएलबी स्कूल में ऑडिटोरियम बनाने, हटा महाविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय की पढ़ाई चालू कराने और पटेरा में नया महाविद्यालय ​खोलने की घोषणा की। सीएम मोहन यादव ने हटा का नाम बदलने का भी ऐलान करते हुए इसे शिवकाशी Shivkashi का नाम दिया।

दमोह जिले के लिए सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 405 करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें लगभग 232 करोड़ रूपए की लागत से हटा से गैसाबाद सिमरिया मार्ग (एसएच-55) के 73 किमी मार्ग के टू-लेन रोड के रूप में उन्नयन एवं चौड़ीकरण, 74 करोड़ की लागत से मडियादो से बर्धा किशनगढ़ सड़क निर्माण और 49 करोड़ की लागत से मड़ियादो से रजपुरा मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन शामिल है।

हटा अ‍ब बनेगा शिवकाशी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हटावासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए हटा का नाम बदलकर इसे शिवकाशी नाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हटा श्री श्री 1008 देवश्री गौरीशंकर की नगरी है, इसलिए अब इसे शिवकाशी के रूप में ही जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हटावासियों को और भी कई सौगातें दीं। उन्होंने कहा कि हटा में नवीन आईटीआई भवन बनाया जाएगा। हटा में सर्वसुविधायुक्त नवीन नगर पालिका भवन एवं भव्य गीता भवन भी निर्मित किया जाएगा। हटा के महाविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय/विषय भी पढ़ाए जाने की भी घोषणा की। विनती-मड़ियादौ-चौरईया मार्ग का चौड़ीकरण और हटा के शासकीय पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इंडोर ऑडिटोरियम बनाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटेरा में नया महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा करते हुए कहा कि मड़ियादो एवं देवरी फतेहपुर में नया हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन बनाया जाएगा। इसी प्रकार नगर परिषद तेंदूखेड़ा में तारादेही तिराहे से चौरई तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे।